- सात किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। ANTF बरेली की टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार को अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सात किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी हुई है। ANTF टीम के मुताबिक बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 लाख रुपए बताई जा रही है। ANTF बरेली टीम को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी मोड़ पर एक शख्स मौजूद है जो अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने के लिए कहीं जा रहा है।इस सूचना पर ANTF टीम के उपनिरीक्षक विकास यादव मीरगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा।
ये भी पढ़ें
सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव निवासी देव सिंह पुत्र मंगली सिंह बताया। ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अफीम की सप्लाई का काम करता है। यह भी बताया कि वह बिहार राज्य से एक बड़े तस्कर से अफीम खरीदकर लाता है और उसके सप्लाई पंजाब व उसके आसपास क्षेत्रों में करने की बात स्वीकार किया है। इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में ANTF टीम जानकारी एकत्र कर रही है।
ये भी पढ़ें
महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर हमला करने वाला ‘साइको अटैकर’ गिरफ्तार
