नौतनवां थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में रमजान और होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

Untitled 15 copy 9

महराजगंज। महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विशेष रूप से रमजान और होली जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम ने की बैठक में और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य रमजान और होली पर्व पर क्षेत्र में आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखना था।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार खुशियों और आपसी प्रेम का प्रतीक होते हैं, इसलिए सभी को मिल-जुलकर इन्हें मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और ऐसी कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। इस अवसर पर नौतनवां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए ग्रामीण, व्यापारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। व्यापारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और विद्युत आपूर्ति को लेकर चिंता व्यक्त की, जबकि ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की।

क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने आश्वासन दिया कि रमजान के दौरान मस्जिदों और इफ्तार के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुई।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More