नौतनवां के श्री शक्तिधाम में फाल्गुन निशान यात्रा का आयोजन

  • भक्तों ने खेली गुलाल की होली

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर में फाल्गुन माह के पावन अवसर पर श्री श्याम शक्तिधाम मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा का आयोजन किया गया। भक्तों ने हाथों में निशान धारण कर और रंग-बिरंगी गुलाल के साथ होली खेलते हुए नगर स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से यात्रा का शुभारंभ किया।  यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य चौराहों से होते हुए पुनः श्री श्याम शक्तिधाम मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने बाबा खाटू श्याम जी को निशान अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूरे मार्ग में “श्याम नाम की गूंज” और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने यात्रा में सहभागिता कर भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली और सभी को फाल्गुन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फाल्गुन वह पावन समय है जब महाभारत के पश्चात बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण से यह वरदान प्राप्त किया था कि “कलियुग में तुम मेरे नाम से पूजे जाओगे।” इसी वरदान की स्मृति में फाल्गुन मास की रंगभरी एकादशी को श्याम भक्त बाबा को निशान चढ़ाते हैं और रंगभरी द्वादशी पर भव्य कीर्तन का आयोजन करते हैं।

ये भी पढ़े

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

निशान यात्रा में प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी कृष्ण कुमार बेरीवाल,सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, विशाल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, अशोक रौनियार, अभय कुमार सहित गौतम जोशी, मनीष बेरीवाल, निखिल गोयल, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़ एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

सरोजनीनगर में SIR योद्धाओं की विधायक आवास पर हुई बैठक

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाकर अन्याय कर रही BJP : अखिलेश

नोएडा में मजदूरों के साथ हुई घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी को बढ़ाकर अन्याय कर रही है। सरकार मजदूरों के साथ आर्थिक अन्याय कर रही है। हर तरह का अन्याय चरम पर है। उन्होंने कहा कि नोएडा […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बंदायू जेल में बगैर वसूली नहीं होता बंदियों का इलाज!

 डबल मर्डर के आरोपी को मेडिकल कॉलेज भेजे जाने का मामला घटना से डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली का हुआ खुलासा स्पेशल डाइट लिखने के लिए हो रही जमकर वसूली! नया लुक संवाददाता लखनऊ। बदायूं जेल में डॉक्टर की अवैध वसूली का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। डॉक्टर में बिना किसी बीमारी […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

अमरोहा में ‘एक फूल दो माली’ सीन: दो-दो बारातें पहुंचीं, संभल वाले दूल्हे से हुआ निकाह

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक ही दुल्हन के लिए मुरादाबाद और संभल से दो अलग-अलग बारातें पहुंच गईं, जिससे मौके पर तनाव और अफरातफरी की स्थिति बन […]

Read More