पटना के बक्सर में शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने से मचा हड़कंप

बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादी के मंच पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने अचानक गोली मार दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब दुल्हन आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ स्टेज पर मौजूद थीं और शादी की रस्में चल रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे और सभी शादी की खुशियों में शामिल थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक मंच के पास पहुंचा और बेहद नजदीक से दुल्हन पर गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यादव जी की लव स्टोरी पर सुप्रीम रोक

घायल दुल्हन को पहले स्थानीय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दुल्हन के रिश्तेदार के रूप में हुई है और घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया और पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

Business homeslider

5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई

नया लुक डेस्क लखनऊ। खाड़ी देशों में बिगड़े हालात के चलते गैस सप्लाई पर असर पड़ा है, लेकिन भारत सरकार ने हालात को संभालने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पाँच किलो वाले LPG सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ा दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। एक3 लाख से ज्यादा छोटे […]

Read More
homeslider International

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद बढ़ा तनाव, होर्मुज और परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख बरकरार

नया लुक डेस्क  ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद क्षेत्रीय तनाव और सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच ईरान के सुरक्षा प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने रूसी मीडिया  को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। इब्राहिम अजीजी ने कहा […]

Read More
Entertainment homeslider National

आशा भोसले का सुर हुआ मौन, देश भर में शोक का हुआ वातावरण

नहीं रहीं स्वर की एक और कोकिला, देश की नामी-गिरामी हस्तियों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि नया लुक डेस्क मुंबई। भारत की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और सांस्कृतिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। […]

Read More