- नेपाल चुनाव से पहले सीमा सील
मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली रुपंदेही! नेपाल में होने वाले आम चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील करने का आदेश जारी कर दिया गया है। रुपंदेही जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक 2 मार्च की रात 12 बजे से 5 मार्च की रात 12 बजे तक सभी सीमा नाके बंद रहेंगे।

इस दौरान आम नागरिकों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि एंबुलेंस, दमकल, सुरक्षा बल, संचार और अन्य आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सीमा से जुड़ी यात्रा पहले से नियोजित कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
इजरायल में मोदी, जापान में योगी: कूटनीति से निवेश तक भारत की बहुआयामी पहल
