धर्म छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, महिला ने सोनौली के युवक पर लगाया गंभीर आरोप

 

  • सोनौली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर धर्म छिपाने और प्रताड़ना के मामलों की चर्चा के बीच एक नया मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सोनौली कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पीड़िता पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, ने आरोप लगाया है कि सुकरौली निवासी आमिर खान ने स्वयं को हिंदू बताकर उससे संपर्क किया। उसने अपना नाम “बल्लू गुप्ता” बताया और खुद को अविवाहित बताया। इसी आधार पर दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह भी किया गया। कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से ही मुस्लिम महिला से विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। पीड़िता के अनुसार, सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और इस्लामिक रीति-रिवाज अपनाने तथा नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी के माता-पिता और भाई ने भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसी बीच आरोप है कि आरोपी ने कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक अन्य युवती को भी प्रेम जाल में फंसाकर घर से फरार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महराजगंज सत्र न्यायालय में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया था। वेरिफिकेशन के दौरान संबंधित दस्तावेज युवती के पिता के पास पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

कब करें चांदी में निवेश? सोने से अधिक तेजी का संकेत, जानिए एक्सपर्ट की राय

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कर

पीड़िता की शिकायत पर सोनौली पुलिस ने आरोपी के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी आमिर खान पहले से ही कोल्हुई थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है और वर्तमान में महाराजगंज जिला कारागार में निरुद्ध है। इस प्रकरण से जुड़े सात लोगों के विरुद्ध धमकी
सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद जिले के विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।पीड़िता की शिकायत पर सोनौली पुलिस ने आरोपी के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी आमिर खान पहले से ही कोल्हुई थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है और वर्तमान में महाराजगंज जिला कारागार में निरुद्ध है।

 

homeslider Religion

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह में पांच ऐसे दिन आते हैं जिनका अलग ही महत्व होता है जिन्हें पंचक कहा जाता है। प्रत्येक माह का पंचक अलग अलग होता है तो किसी माह में शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो किसी माह में किया जाता है। पंचक क्या और क्यों लगता है? […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में सनसनी: बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के सीवान में स्थित एक बाग में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच […]

Read More
Crime News

24 वर्षीय युवक जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास गांव के लखनपुर टोला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र मौर्य की इलाज के दौरान मौत के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की हत्या […]

Read More