आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन-धन, स्वास्थ्य और करियर को लेकर क्या कहते हैं सितारे

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कहीं आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद और प्रवास-पर्यटन का का अवसर प्राप्त होगा। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

वृषभ : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आ सकता है। मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन : आज आपको जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट्स के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्या, अभ्यास में विध्न आ सकता है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क : आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन खर्च होगा।

ये भी पढ़ें

महर्षि याज्ञवल्क्य जयंती आज: वेदों के महान ज्ञाता और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के उज्ज्वल स्तंभ को नमन

सिंह : व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। किसी कारणवश व्यय अधिक हो सकता है।

कन्या : आज आपका दिन शुभफलदायी है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेम भरे संबंधों को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

तुला : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आकस्मिक खर्च में सावधानी बरतें। मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़े न हों, ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा। वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक : आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। परिजनों के साथ घूमने जाने का भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ सकता है। किसी के साथ अहम् की टक्कर न हो, ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें

लूट सके तो लूट: न नक्शा न स्वीकृति करोड़ो की सम्पत्ति हड़प गया बाबू

धनु : दिन लाभकारी होगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में आनंद का माहौल रहेगा, आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।

मकर : आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश में स्थित स्नेहीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपकी कार्य-योजना पूरी होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ : आज का दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन : दिन शांति और सुख से बीतेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद पूर्वक समय गुजारेंगे।। व्यापार में साझेदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य और परिजनों के साथ मतभेद न हो, ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखना होगा। अधिक व्यय होने की आशंका है।

 

Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क!

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में नए बदलावों के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए आज और कल आपका दिन कैसा रहेगा। राजेन्द्र गुप्ता मेष : घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल:पुथल रह सकती है। आज […]

Read More
homeslider Religion

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह में पांच ऐसे दिन आते हैं जिनका अलग ही महत्व होता है जिन्हें पंचक कहा जाता है। प्रत्येक माह का पंचक अलग अलग होता है तो किसी माह में शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो किसी माह में किया जाता है। पंचक क्या और क्यों लगता है? […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More