मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद का औचक निरीक्षण, 1.60 करोड़ की अनियमितता पर उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

Untitled 7 copy 22

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड, एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र तथा विभागीय परिसंपत्ति चक मल्हौरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से विभागीय अमले में हड़कंप मच गया। मंत्री सबसे पहले उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड पहुंचे, जहां आधे से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उस समय महानिदेशक मत्स्य के. धनलक्ष्मी तथा निदेशक मत्स्य/प्रबंध निदेशक एन.एस. रहमानी मौजूद थे। मुख्य महाप्रबंधक (सीजेएम) मंत्री के पहुंचने तक कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। बाद में उन्होंने जानकारी दी कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लखनऊ स्थित गोमती हैचरी के निरीक्षण पर गए थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निगम एवं फेडरेशन के अधीन जलाशयों की नीलामी प्रक्रिया, वर्तमान संचालन स्थिति, आय-व्यय विवरण, अभिलेख, मालखाना और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की। दस्तावेजी जांच के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं।

ड्रग इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप, वीडियो साक्ष्य के साथ शासन को भेजी गई शिकायत

शारदा सागर जलाशय में 1.60 करोड़ की अनियमितता

जांच में शारदा सागर जलाशय, पीलीभीत से जुड़ा मामला संज्ञान में आया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों द्वारा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की अनियमितता कर राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोप है। मंत्री ने तत्काल उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चक मल्हौरी भूमि पर अवैध कब्जा

निरीक्षण के क्रम में मत्स्य विभाग की परिसंपत्ति गाटा संख्या–16, ऊसर ग्राम चक मल्हौरी, तहसील सदर (क्षेत्रफल 0.734 हेक्टेयर) का भी जायजा लिया गया। मौके पर लगभग 3000 वर्ग फीट भूमि पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा पाया गया। संबंधित भूमि का सर्किल रेट 10 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट से अधिक बताया गया है, जिससे संभावित राजस्व क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटाने, भूमि का सीमांकन कराने तथा राजस्व हानि का आकलन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अकेलेपन का खौफनाक अंजाम: रिटायर्ड ISRO वैज्ञानिक ने बीमार पत्नी की ली जान, देशभर में उठे सवाल

सख्त रुख और जवाबदेही की चेतावनी

डॉ. निषाद ने स्पष्ट किया कि मत्स्य विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने तथा कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने दोहराया कि सरकारी राजस्व की क्षति या विभागीय संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल बदलेगी आपका दिन! धन व करियर और प्यार में क्या है खास?

Today’s Horoscope मेष : शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। वृष : साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि […]

Spread the love
Read More
 Haridwar molestation case
Crime News homeslider

हरिद्वार में छेड़छाड़ करने वाले हरियाणा के टूरिस्टों की धुनाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल  Haridwar molestation case : हरिद्वार में मंगलवार देर रात  बड़ा बवाल हो गया। एक स्थानीय युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने हरियाणा से आए पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More
Ayodhya Ram Mandir CEO
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए मची होड़

पूर्व IPS समेत 1000 से ज्यादा के आवेदन मिले, इनमें रिटायर्ड नौकरशाह और सैन्य अफसर भी Ayodhya Ram Mandir CEO : अयोध्या के राम मंदिर का पहला सीईओ बनने के लिए होड़ सी दिख रही है। तीन सदस्यीय समिति की ओर से आवेदन के लिए जारी ई-मेल आईडी पर मंगलवार देर रात तक एक हजार […]

Spread the love
Read More