अकेलेपन का खौफनाक अंजाम: रिटायर्ड ISRO वैज्ञानिक ने बीमार पत्नी की ली जान, देशभर में उठे सवाल

Untitled 3 copy 29

नया लुक ब्यूरो

बेंगलुरु। “हाँ, मैंने अपनी पत्नी को मार दिया, मेरे मर जाने के बाद मेरी बीमार पत्नी को कौन देखता..!” बेंगलुरु के एक पॉश सीनियर लिविंग अपार्टमेंट से आई ये गूंज पूरे देश को झकझोर रही है। आखिर क्यों एक 76 साल के रिटायर्ड ISRO वैज्ञानिक ने अपनी ही जीवनसंगिनी की जान ले ली? वजह कोई नफरत या जायदाद नहीं, बल्कि एक ‘खौफनाक डर’ था। वी. नागेश्वर राव, जिन्होंने देश के बड़े स्पेस मिशन में योगदान दिया, आज सलाखों के पीछे हैं। उन्हें चिंता थी कि उनके मरने के बाद उनकी बीमार पत्नी का ख्याल कौन रखेगा? इकलौती बेटी सात समंदर पार अमेरिका में है, पास में कोई दूसरा सहारा नहीं, और इसी अकेलेपन की बेबसी ने एक होनहार वैज्ञानिक को कातिल बना दिया।

उन्होंने तौलिये से अपनी पत्नी संध्या का गला घोंटा और फिर शांति से बैठकर पुलिस का इंतज़ार किया। पुलिस भी दंग है कि ये एक क्रूर अपराध है या हमारे समाज में बुजुर्गों के अकेलेपन की एक चीख? क्या आप इसे एक हत्या मानते हैं या एक बेबस इंसान का आखिरी खौफनाक फैसला?

2 thoughts on “अकेलेपन का खौफनाक अंजाम: रिटायर्ड ISRO वैज्ञानिक ने बीमार पत्नी की ली जान, देशभर में उठे सवाल”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को लगेगा झटका

Today’s Horoscope ग्रहों का शुभ संकेत! इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन […]

Read More
Analysis homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

आनंद सिंह UP POLITICS :   उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान एक ऐसा नाम हैं । जिन्हें केवल किसी राजनीतिक दल या एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उनकी राजनीतिक यात्रा, उनकी वक्तृत्व शैली, समर्थकों के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता और पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव […]

Read More
homeslider Rajasthan Religion

आज से पुष्कर मेले की रौनक, 24 नवंबर को होगा कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान

Pushkar Fair: राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पुष्कर में इन दिनों सालाना पुष्कर मेले की रौनक छाई हुई है। 17 नवंबर से शुरू हुआ पुष्कर मेला 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक आस्था, राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और पशु व्यापार का […]

Read More