मावा के बिना, शकरकंद से बनाए गुलाब जामुन – जैसे ही खाएंगे, घुल जाएंगे

गुलाब जामुन भारतीय मिठाइयों में सबसे लोकप्रिय डेज़र्ट में से एक है। आमतौर पर इसे मावा या खोया से तैयार किया जाता है, लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी और अलग ट्राय करना चाहते हैं तो शकरकंद से बने गुलाब जामुन एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि बेहद मुलायम भी बनते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए मावा की जरूरत नहीं पड़ती।

सामग्री

2 मध्यम आकार की शकरकंद

½ कटोरी मिल्क पाउडर

2 चम्मच मैदा

2 चुटकी बेकिंग पाउडर

2 चम्मच देसी घी

1 कप चीनी

लगभग 1 कप पानी

इलायची पाउडर

थोड़ा केसर

तलने के लिए तेल या घी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

सोने में फिर तेजी, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताज़ा भाव

 

बनाने की विधि

स्टेप 1: शकरकंद तैयार करें सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। ठंडा होने पर छीलकर मैश कर लें। ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे, मिश्रण एकदम स्मूद होना चाहिए।

स्टेप 2: आटा गूंथें मैश की हुई शकरकंद में मिल्क पाउडर, मैदा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और देसी घी डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर नरम आटे जैसा डो तैयार करें। अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा दूध मिलाकर गूंथ लें। इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 3: चाशनी बनाएं एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। चीनी पूरी तरह घुल जाए तो उसमें केसर और पिसी इलायची डाल दें। चाशनी को ज्यादा गाढ़ा न करें, एक तार की जरूरत नहीं है।

स्टेप 4: बॉल्स बनाएं और तलें डो से छोटी-छोटी चिकनी बॉल्स तैयार करें। कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें और धीमी से मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

स्टेप 5: चाशनी में डालें तले हुए गुलाब जामुन तुरंत गर्म चाशनी में डालें। कम से कम एक घंटे तक इन्हें चाशनी में भीगने दें ताकि वे अंदर तक रस सोख लें। अब आपके सॉफ्ट और टेस्टी शकरकंद गुलाब जामुन तैयार हैं। इन्हें गर्म या ठंडा, जैसे चाहें सर्व करें।

 

Foods Life Style Lifestyle

चटपटा ब्रेड पकौड़ा रेसिपी: घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक, चाय के साथ मिलेगा परफेक्ट स्वाद

नया लुक डेस्क गर्मागर्म चाय के साथ कुरकुरा और चटपटा ब्रेड पकौड़ा मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। यह एक ऐसा लोकप्रिय स्नैक है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर होटल जैसा टेस्टी ब्रेड पकौड़ा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर नोट […]

Read More
Lifestyle

तरबूज या खरबूजा वजन घटाने के लिए कौन बेहतर? जानिए पूरी सच्चाई

गर्मियों में फल खाना सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, खासकर जब बात वजन घटाने की हो। इस मौसम में तरबूज और खरबूजा जैसे फल सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन कई लोग यह तय नहीं कर पाते कि इन दोनों में से कौन सा फल वजन कम करने में ज्यादा कारगर […]

Read More
Lifestyle

अब घर पर ही करें ड्राई क्लीनिंग! बिना खर्च के चमकेंगे आपके कपड़े

क्या आप भी हर बार ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च करके परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप अपने कपड़ों को घर पर ही ड्राई क्लीन जैसा बना सकते हैं। सबसे पहले कपड़ों की धूल और गंदगी को हटाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल […]

Read More