गो तस्करी रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान

  • 100 पिकअप वाहनों का किया गया सत्यापन
  • प्रत्येक पिकअप वाहन की थानेवार की जा रही है नंबरिंग
  • इसका उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों और विशेषकर गो तस्करी पर लगेगा प्रभावी अंकुश- राम चन्द्र राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनौली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप वाहनों की निगरानी के लिए एक विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर गो तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इस अभियान के तहत प्रत्येक पिकअप वाहन की थानेवार नंबरिंग की जा रही है। सत्यापन के बाद वाहनों के बोनट और दोनों दरवाजों पर ‘पीएसओ पुलिस सोनौली’ अंकित किया जा रहा है। यह अंकन स्पष्ट करेगा कि संबंधित पिकअप किस थाने के अंतर्गत पंजीकृत है। पुलिस का मानना है कि नंबरिंग व्यवस्था लागू होने के बाद बाहरी या संदिग्ध वाहनों की पहचान तुरंत संभव होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

मुझे कलाकार ही रहने दीजिए’: राजनीति से खेसारी लाल यादव का मोह भंग

इससे क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले वाहनों पर रोक लगेगी और गो तस्करी जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। अब तक लगभग 100 पिकअप वाहनों का सत्यापन किया जा चुका है। एसएसआई राम चंद्र राय ने बताया कि अभियान के तहत करीब 100 पिकअप का सत्यापन किया गया है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में इलेक्ट्रिक क्रांति! Mahindra & Mahindra की ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च

Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More