शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Untitled 12 copy

शार्ट सर्किट  संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही देखते आसपास के खेतों तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते करीब 35 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि दमकल की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस अग्निकांड में महुली ब्राह्मण मोहल्ला के कई किसानों की फसलें जल गईं। प्रभावित किसानों में खगेन्द्र मिश्र, योगेन्द्र, गोबिंद, नरसिंह, प्रसिद्ध, पुरूषोत्तम, श्रवण, राम निवास मिश्र, रविन्द्र मिश्र, चंद्र देव मिश्र, पंतजलि दूबे, कृष्ण चन्द्र उर्फ केसी यादव, कमलनारायण दूबे, बाल मुकुंद दूबे, भकालू मिश्र, हरिश्चंद्र चौरसिया, फूलचंद चौरसिया, पुन्नवासी हरिजन, चंद्रिका यादव, श्रीपत, यशोदा नंद, वाचस्पति द्विवेदी, बृहस्पति द्विवेदी और रेहन पर खेत लिए राम बक्श शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया था। सीमित संसाधनों के बावजूद लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। किसानों का कहना है कि इस आग में उनका एक भी दाना नहीं बचा और उनकी सालभर की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई।

READ MORE

गुरुग्राम से नैनीताल का सफर अब होगा और भी आसान

यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 

Spread the love

Crime News

एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर व एटीएस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ चालीस लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ बरामद

पांच तस्कर गिरफ्तार, 3.085 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक बीड्स ओजी, पांच मोबाइल फोन व 30,390 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट […]

Spread the love
Read More
Saharanpur
Crime News

महिंगवा में युवक की बेरहमी से हत्या, तीन नामजद

अटेसुआ कनौरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। महिंगवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्धों को पकड़ा

नाकाम हुई ISI की बड़ी आतंकी साजिश ए अहमद सौदागर Lucknow : देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और बड़ी आतंकी साजिश को उत्तर प्रदेश पुलिस, ATS और STF ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर बेनकाब कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए […]

Spread the love
Read More