संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पहुंची पुलिस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर के बिस्मिल शाह नगर मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शुभम कुमार उर्फ विकास (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की शाम उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह करीब 7 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

एक्शन में संजय: भ्रष्टाचार में लिप्त इतने अफसर हुए निलंबित, जानें कहां का है मामला

मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में केवल एक भाई हैं। बड़ा भाई आकाश कपड़े की दुकान पर काम करता है, जबकि शुभम लोन लेकर ई-रिक्शा चलाता था। जानकारी के अनुसार उसने समूह से भी कुछ धनराशि उधार ली थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में था। घटना की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह से बूंदाबांदी

सीओ नौतनवां अंकुर गौतम ने मीडिया को बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की खबर फैलते ही नगर के कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

 

Crime News Purvanchal

शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही […]

Read More
Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More