एक्शन में संजय: भ्रष्टाचार में लिप्त इतने अफसर हुए निलंबित, जानें कहां का है मामला

Untitled 1 copy 30

  नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए संजय निषाद ने कानपुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएँ पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। कार्रवाई के तहत कानपुर के मंडलीय मत्स्य अधिकारी कार्यालय तथा सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटाकर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारी शामिल हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

2027 में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार: योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा

कानपुर मंडल की उपनिदेशक सुनीता वर्मा सहित मंडलीय कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को भी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कानपुर में तैनात एसएफआई सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए लखनऊ मंडल की उपनिदेशक सृष्टि यादव को कानपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य, बुलंदशहर जितेंद्र कुमार को कानपुर मंडल के सभी जिलों में आहरण-वितरण कार्य का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। बताया जा रहा है

ये भी पढ़ें

कानपुर में रंजिश के कारण हिंसक संघर्ष, भाजपा नेता सोनू राठौर घायल

कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थीं। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि मत्स्य विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी तथा भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की।

 

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More