
- दिल्ली ठंड का रुख थोड़ी देर और देगा दिल्लीवासियों को राहत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे ठंडक बढ़ गई और आसमान बादलों से ढका रहा। India Meteorological Department (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना लग रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
यूपी-बिहार जाने वालों के लिए राहत, Indian Railways ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
साथ ही 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के सुबह की बूंदाबांदी के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी रही। ऑफिस जाने वाले लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।


One thought on “दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह से बूंदाबांदी”
Comments are closed.