‘ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी’ बना नए उत्तर प्रदेश का मंत्र: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति और प्रशासनिक बदलावों का विस्तृत खाका पेश करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब भरोसे, बदलाव और समयबद्ध सेवाओं का मॉडल बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह “नया यूपी” है, जहां नीति स्पष्ट है, नीयत मजबूत है और नतीजे जमीन पर दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में इस समय 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हो रही हैं, जो 3 करोड़ 11 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं। कृषि के बाद एमएसएमई ही राज्य में सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय यह सेक्टर लगभग ठप स्थिति में था और उद्यमियों को ‘इंस्पेक्टर राज’ का सामना करना पड़ता था। सरकार ने नई औद्योगिक नीति के तहत एमएसएमई इकाइयों को स्थापना के शुरुआती 1000 दिनों तक कई तरह की एनओसी से छूट दी है। इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को बड़ी राहत मिली और उद्योग लगाने की प्रक्रिया सरल हुई। मुख्यमंत्री ने इसे ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन का परिणाम बताया।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। पहले मेरठ से दिल्ली की यात्रा में 3-4 घंटे लगते थे, लेकिन अब आधुनिक कनेक्टिविटी के जरिए यह दूरी लगभग 45 मिनट में तय होगी। इसे विकास की रफ्तार का प्रतीक बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अब पॉलिसी पैरालिसिस से निकलकर पॉलिसी स्टेबिलिटी की राह पर है। 34 से अधिक सेक्टोरल पॉलिसियां लागू की गई हैं। ‘निवेश मित्र’ और ‘उद्यमी मित्र’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म निवेशकों को पारदर्शी और सुरक्षित माहौल दे रहे हैं। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश अब अग्रणी राज्यों में शामिल है।

पिता और पुत्र ही हैं पार्टी के मालिक! निषाद पार्टी में परिवारवाद पर सवाल

 

उन्होंने कहा कि 1947 से 2017 तक जहां लगभग 14 हजार कारखाने स्थापित हुए थे, वहीं पिछले साढ़े आठ वर्षों में यह संख्या 31 हजार से अधिक पहुंच गई है। 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे 60 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला। प्रदेश अब मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है। देश के 65% मोबाइल फोन और लगभग 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण यहीं हो रहा है। जल्द ही उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैब यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे प्रदेश तकनीकी क्रांति का केंद्र बन सकेगा।

Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More
homeslider Litreture

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और […]

Read More