आगरा के रेस्टोरेंट में देर रात फायरिंग

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक रेस्टोरेंट के अंदर हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई, जहां दो ग्रुप के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे तीन युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी दूसरे ग्राहकों से कहासुनी हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। जब वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी भड़क उठे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। ग्राहक जान बचाने के लिए टेबल-कुर्सियों के नीचे छिप गए। इस दौरान काउंटर भी गिरा दिया गया और सामान बिखर गया। फायरिंग में रेस्टोरेंट मालिक जब्बार उस्मान के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाया और हमलावर को पकड़ने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए आरोपी से पिस्टल छीन ली और उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के आधार पर उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

सोने-चांदी के भाव में तेजी, चांदी 8500 रुपये महंगी, क्या बनेगा नया रुख?

शाहगंज थाना प्रभारी बिरेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और आपसी विवाद की असली कहानी सामने लाने के लिए जांच जारी है। घायल ढाबा मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात खुले रहने वाले रेस्टोरेंट और ढाबों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Uttar Pradesh

जनता ने राजनीतिक कचरा हटाया तो नौ वर्षों में स्वच्छ हुआ उत्तर प्रदेश: CM योगी

CM बोले- प्रदेश में 2017 के पहले सत्ताधारी दलों को पसंद था अंधेरा, रोशनी देने की नहीं थी सोच CM हम सूर्य के उपासक और सूर्यवंशी श्रीराम के अनुज लक्ष्मणजी के नाम पर लक्ष्मणपुरी में सभ्यता व विकास को आगे बढ़ा रहे: सीएम नवनिर्माण के 9 वर्षों में हमारा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में देश के […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More