मनरेगा बचाओ अभियान के तहत 17 फरवरी को महराजगंज जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लखनऊ कूच की तैयारी

WhatsApp Image 2026 02 14 at 5.11.01 PM

   विधानसभा भवन का करेंगे घेराव

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! आज महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह की उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह, श्रमिक नेता यू पी सिंह आदि उपस्थित रहे। इस वार्ता में मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया जो निम्न है। 11: 20 वर्ष पहले यूपीए की सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया गया। ग्राम पंचायत को ग्राम स्तर की परियोजनाओं का निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया था। कोविद-19 की महामारी में इस मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा । जिससे लोगों का बेहतर जीवन यापन संभव हो पाया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

अलीगढ़ सास-दामाद केस में नया मोड़, सामने आए जीजा ने राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

भारत सरकार भारत के महिलाओं के लिए गरिमा ,सुरक्षा एवं जीवन यापन की गारंटी वाली इस कानून को कमजोर करके इसे समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह से उसके मूल व्यवस्था के तहत वापस बहाल नहीं किया जाता है। तब तक कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी। भाजपा के इस मजदूर विरोधी कानून के पास होते ही कांग्रेस पार्टी 3 जनवरी से सड़क से लेकर संसद तक इस कानून को बचाने के लिए संघर्ष का आरंभ कर चुकी है

ये भी पढ़ें

देहरादून में पांच हत्याओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह को हटाया

जिसके तहत अभी तक पूरे प्रदेश में 5 000 हजार मनरेगा बचाओ संग्राम जनसंवाद आयोजित किया जा चुका है और 13 फरवरी को सभी 75 और जनपद में बड़े पैमाने पर पदयात्रा आयोजित करके इसके लिए चेतावनी दी गई है।  मनरेगा बचाओ संग्राम का दूसरा चरण आरंभ होने जा रहा है जिसके तहत 17 फरवरी दिन मंगलवार को विधानसभा भवन लखनऊ का घेराव किया जाएगा जिसमें इस जनपद से भी कार्यकर्ताओं की और मजदूरों की बड़ी भागीदारी होगी क्योंकि गारंटी कानून से केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपना पल्ला झाड़ रही है और आप के ऊपर बोझ डालकर खुद को बचना चाहती है। हम बताएंगे कि मनरेगा कानून के लिए किए जा रहे बदलाव संघीय ढांचे को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास है।

Spread the love

Brijbhushan Sharan Singh Gonda
Politics Uttar Pradesh

बरी होने के बाद गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत, समर्थकों ने लगाए नारे

Brijbhushan Sharan Singh Gonda :   यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर गोंडा तक उनके स्वागत […]

Spread the love
Read More
homeslider International

अब्दुल एल-सैयद की चुनावी जीत पर ट्रंप का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

Abdul el-Sayed’s victory : अमेरिका के मिशिगन राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेट प्राइमरी के नतीजों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। प्रोग्रेसिव नेता और पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल एल-सैयद ने पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन वाली उम्मीदवार हेली स्टीवंस को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही एल-सैयद […]

Spread the love
Read More
Ranchi Student Protest
Analysis Jharkhand Politics

सरकार से बातचीत से पहले छात्रों का प्लान तैयार, प्रतिनिधिमंडल और मांगों को लेकर बनाई रणनीति

Ranchi Student Protest :  रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच होने वाली प्रस्तावित वार्ता से पहले छात्रों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। वार्ता में अपनी बात मजबूती से रखने के लिए छात्रों ने एक विशेष बैठक की, जिसमें प्रतिनिधिमंडल की संख्या, बातचीत के मुद्दों और […]

Spread the love
Read More