खूंखार अपराधी रवि काना की गलत रिहाई मामले में जेलर निलंबित

Banda Jail
  • DG जेल ने मामले की जांच प्रयागराज परिक्षेत्र के DIG को सौंपी
  • बी वारंट पर तलब होने की जानकारी होने के बाद भी कर दी रिहाई

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। बांदा जेल में निरुद्ध पश्चिम के खूंखार अपराधी रविंद सिंह उर्फ रवि काना की गलत रिहाई के मामले बांदा जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया। बांदा जेल प्रशासन के अधिकारियों ने गौतमबुद्धनगर के एक बाद में बी वारंट में तलब करने के बाद भी रवि काना को जेल से रिहा कर दिया गया। न्यायालय ने इस लापरवाही के लिए जेल अधीक्षक से 6 फरवरी तक स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है। उधर महानिदेशक कारागार ने इस मामले की जांच डीआईजी प्रयागराज जेल परिक्षेत्र को सौंपी है।

ये भी पढ़े

कमाऊ जेलों पर तैनात होने के लिए सेटिंग गेटिंग में जुटे अधीक्षक!

उल्लेखनीय है कि गौतमबुद्ध नगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बांदा जेल अधीक्षक और डीजी जेल को भेजे गए पत्र में कहा कि विचाराधीन बंदी रविन्द्र सिंह उर्फ रवि नगर उर्फ रवि काना को प्रशासनिक आधार पर गौतमबुद्धनगर जेल से बांदा जेल भेजा गया था। गौतमबुद्धनगर से एक बाद का बी वारंट 28.01.26 को जेल को प्राप्त हुआ। इसके बाद उसे 29.0126 को शाम 18:39 को रिहा कर दिया। न्यायालय ने इस गलत रिहाई के लिए जेल अधीक्षक से 6 फरवरी तक आख्या देने और परिक्षेत्र DIG और डीजी जेल से लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़े

एआईजी वसूली में मस्त, धरी रह गई डीजी की नसीहत!

इस निर्देश के बाद हरकत में आए कारागार विभाग के मुखिया डीजी जेल पीसी मीणा ने इस मामले की जांच प्रयागराज जेल परिक्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है। उधर जेल अधीक्षक की प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए बांदा जेलर विक्रम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही इनकी विभागीय कार्यवाही किए जाने की भी संस्तुति की गई है।उधर न्यायालय ने जेल अधीक्षक से तीन बिंदुओं पर आख्या पेश करने के साथ चेतावनी भी दी है कि क्यों न इस लापवाही के लिए आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

ये भी पढ़े

Breaking News : सुनेत्रा पवार ने भरी आंखों से ली शपथ, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं

Spread the love

Untitled 1 copy
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

अयोध्या राम मंदिर से हाईकोर्ट तक सुरक्षा होगी और मजबूत, सांसद-विधायकों के सुरक्षाकर्मियों को मिलेंगे नए हथियार Lucknow: उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध […]

Spread the love
Read More
amit shah (1)
Politics Uttar Pradesh

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे हाथ

UCC पर NDA में मतभेद? अमित शाह के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने साधी सावधानी New Delhi : समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना इरादा साफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भरोसा जताया कि वर्ष 2029 में होने वाले […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

Today’s Horoscope and Panchang मेष :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल […]

Spread the love
Read More