भारत सरकार ने नेपाल में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों के लिए 650 डबल कैब पिकअप, एसयूवी सहायता प्रदान किया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। भारत सरकार ने नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनावों की तैयारियों में सहयोग के लिए नेपाल को अनुदान के रूप में बड़ी संख्या में वाहन उपलब्ध कराए हैं। यह सहायता नेपाल सरकार के अनुरोध पर दी जा रही है। चुनावी प्रक्रिया को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत सरकार ने लगभग 650 वाहन ( मुख्य रूप से डबल कैब पिकअप, एसयूवी और अन्य उपयोगी वाहन ) उपलब्ध कराने का वादा किया है। यह सहायता विभिन्न चरणों में दी जा रही है।

ये भी पढ़े

नेपाली कांग्रेस के नेता एवं देश के जाने-माने उद्योगपति विनोद चौधरी का राजनीतिक सफर

भारतीय दूतावास के अनुसार, यह सहायता नेपाल में चुनाव की तैयारियों में रसद और सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से दी जा रही है। भारत 2008 से ही नेपाल के चुनावों में इस प्रकार की सहायता प्रदान करता आ रहा है। जिसके तहत हजारों वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, ये वाहन मुख्य रूप से सुरक्षा एजेंसियों (पुलिस, सशस्त्र पुलिस), चुनाव आयोग और अन्य संबंधित एजेंसियों को दिए जाएंगे। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में मतदान सामग्री पहुंचाने, सुरक्षा टीमों की आवाजाही और चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन में सुविधा होने की उम्मीद है।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
International

ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल: ईरान, होर्मुज और क्यूबा पर दिए विवादित संकेत

मियामी/वॉशिंगटन ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर ईरान और वैश्विक राजनीति को लेकर बड़े और विवादित बयान दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है और अब […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More