CSK को बड़ा झटका, एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

india tv 2026 03 28t103837 1774674534

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनके पूर्व कप्तान और टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Muscle Strain) के कारण रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। CSK के अनुसार, इस वजह से वह कम से कम IPL के पहले दो हफ्तों तक मैदान पर नहीं होंगे। IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च से शुरू हो रहा है। CSK का पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स से, 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी से, और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से मैच खेला जाएगा। इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी कम से कम 4 से 5 मैच मिस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एमएस धोनी पिछले कुछ सालों से घुटने और अन्य चोटों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने CSK के लिए लगातार खेलते हुए 2023 में पांचवां IPL खिताब भी अपने नाम किया। इस साल उनकी गैरमौजूदगी में टीम की जिम्मेदारी संजू सैमसन पर आएगी, जो विकेटकीपिंग की भूमिका निभा सकते हैं। CSK के पिछले सीजन का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। IPL 2025 में उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रही थी। अब फैंस और विश्लेषक देख रहे हैं कि धोनी की अनुपस्थिति टीम के प्रदर्शन को किस तरह प्रभावित करेगी। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा: “MS धोनी अभी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। जल्दी ठीक हों, थाला।” यह संदेश उनके फैंस को उम्मीद और समर्थन देने के लिए साझा किया गया है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, एशिया के नंबर-1 बनने से बस 29 रन दूर

Spread the love

Vaibhav Suryavanshi
Sports

आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला मौका, वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

Vaibhav Suryavanshi आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी देखने को मिली। टीम प्रबंधन के इस फैसले पर कई क्रिकेट प्रशंसकों ने सवाल उठाए और एक्स (पूर्व ट्विटर), इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी […]

Spread the love
Read More
IND vs IRE
Sports

बेलफास्ट में भारत को बड़ा झटका, आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत हैरान

IND vs IRE आयरलैंड ने शुक्रवार को पहले T20 मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 34 रन से हराकर क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की। यह पहली बार है जब आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत को हराने में सफलता हासिल की है। टॉस हारने के […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
homeslider Sports

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Vaibhav Suryavanshi भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वह हैं 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव के डेब्यू को लेकर फैंस […]

Spread the love
Read More