PSL: पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह के विवादित पोस्ट पर PCB ने थमाया नोटिस, जानें पूरा मामला

naseem shah 1 1774693408

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें सीजन के शुरुआती मुकाबले से ही विवादों का सामना कर रहा है। 26 मार्च से शुरू हुए सीजन में पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने पहले ही मुकाबलों को केवल दो स्टेडियम तक सीमित कर दिया और स्टेडियम में फैंस की एंट्री को भी प्रतिबंधित कर दिया। सीजन के पहले मैच में पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर उनके स्वागत का वीडियो भी साझा किया।

इसी वीडियो पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। नसीम शाह ने कमेंट में लिखा कि ‘उनके साथ लॉर्ड्स में क्वीन जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?’ इसके चलते पीसीबी ने नसीम शाह को कारण बताओ नोटिस” जारी किया। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, पीसीबी ने कहा कि नसीम शाह को तय समय सीमा में अपना जवाब बोर्ड को देना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह पेशेवर मानकों, अनुबंध की शर्तों और खेल की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस मामले पर नसीम शाह ने सफाई दी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और पोस्ट उनकी ओर से नहीं किया गया था। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट कुछ ही समय में डिलीट कर दिया था। बावजूद इसके, पीसीबी का यह कदम विवाद को और बढ़ा गया है। नसीम शाह PSL 2026 में रावलपिंडी पिंडिज टीम का हिस्सा हैं, और अब उनके जवाब के बाद ही बोर्ड यह तय करेगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। PSL के इस सीजन में पहले ही मैचों के दौरान सुरक्षा और फैंस की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा हो रही थी। अब इस विवाद ने लीग के संचालन और खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीसीबी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अनुशासन और पेशेवर नियमों का पालन हर खिलाड़ी के लिए अनिवार्य है।

ये भी पढ़े

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Spread the love

Changes to Team India's support staff
Sports

इंग्लैंड दौरे के बाद बदल सकता है भारत का कोचिंग स्टाफ

गंभीर के दो भरोसेमंद कोच हटाये जाने की सम्भावना Changes to Team India’s support staff : इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो  T 20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल टीम से बाहर […]

Spread the love
Read More
Abhishek Sharma
homeslider Sports

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया। 53वां […]

Spread the love
Read More
Sarvesh Kushare
Sports

मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर

पूर्व ओलंपिक हाई जंप चैंपियन को हराया Sarvesh Kushare :  भारतीय एथलीट सर्वेश कुशारे ने अपने पदार्पण मुकाबले में शुक्रवार को मोनाको डायमंड लीग 2026 में पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस नतीजे के साथ सर्वेश कुशारे डायमंड लीग एथलेटिक्स मीट में टॉप 3 में जगह […]

Spread the love
Read More