CM डैशबोर्ड में महराजगंज की बड़ी छलांग, संयुक्त रैंकिंग में टॉप-10 में बना स्थान

Untitled 3 copy 15

 

महराजगंज। महराजगंज ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जनवरी 2026 रैंकिंग में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में जगह बनाई है। राजस्व व विकास की संयुक्त रैंकिंग में जनपद ने आठवां स्थान प्राप्त कर प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विकास क्षेत्र में संचालित योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर निष्पादन के चलते जनपद को 71 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड, 6 में ‘बी’ ग्रेड और 3 में ‘सी’ ग्रेड मिला है। उल्लेखनीय बात यह रही कि किसी भी विकास योजना में जनपद को ‘डी’ ग्रेड प्राप्त नहीं हुआ। इसी तरह राजस्व क्षेत्र में भी प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां 34 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड, 9 में ‘बी’ ग्रेड और 4 में ‘सी’ ग्रेड हासिल हुआ है। सीएम डैशबोर्ड के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, स्वच्छता, पर्यटन, पेयजल, सड़क निर्माण और सामाजिक कल्याण जैसी प्रमुख विभागीय योजनाओं से जुड़े सूचकांकों में जनपद का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर पाया गया।

विगत माह संयुक्त रैंकिंग में 14 वां स्थान मिलने के बाद जिलाधिकारी द्वारा कड़ी समीक्षा और सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए थे, जिसका सकारात्मक असर इस माह की रैंकिंग में साफ दिखा। खास बात यह है कि राजस्व रैंकिंग में जनपद ने 33 वें स्थान से सीधा 12 वां स्थान हासिल किया, जबकि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में 9 वां स्थान मिला। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More