सुशांत गोल्फ सिटी: सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कर्ज से परेशान, घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर सूबे में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के कृतिका अपार्टमेंट के पास मंगलवार को 45 वर्षीय सुरक्षा गार्ड प्रकाश चौबे ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनका शव पेड़ में मफलर के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों के देने के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है।

मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र स्थित गाजही गांव निवासी 45 वर्षीय प्रकाश चौबे सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कृतिका अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रकाश चौबे ने अपार्टमेंट परिसर में लगे पेड़ में मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकार बताते हैं कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने लिखा था कि वह परिवार से त्रस्त होकर यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Crime News homeslider National

मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

मारकापुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। आग के गोले में तब्दील हुई […]

Read More