डॉलर नोट में बड़ा बदलाव, ट्रंप के सिग्नेचर से बदलेगी अमेरिकी करेंसी की पहचान

WhatsApp Image 2026 03 27 at 12.15.33 PM

अमेरिका अपनी करेंसी में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी डॉलर नोटों पर नजर आ सकते हैं। यह कदम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर उठाया जा रहा है, जिससे इसे खास महत्व दिया जा रहा है। इस बदलाव के बाद ट्रंप पहले ऐसे मौजूदा राष्ट्रपति बन जाएंगे जिनके हस्ताक्षर करेंसी पर होंगे। अभी तक डॉलर नोटों पर ट्रेजरी सेक्रेटरी और ट्रेजरर के सिग्नेचर ही होते हैं। नई व्यवस्था में ट्रंप के हस्ताक्षर ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के साथ शामिल किए जाएंगे, जबकि ट्रेजरर का नाम हटाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रकार का मानना है कि यह बदलाव देश के नेतृत्व और उपलब्धियों को दर्शाने का एक नया तरीका है। स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह फैसला अमेरिका के गौरवशाली इतिहास और नेतृत्व का सम्मान करने के लिए लिया गया है। ट्रंप पहले भी ऐसे कई कदम उठा चुके हैं जिनसे उनकी पहचान राष्ट्रीय प्रतीकों में दिखाई दे। उन्होंने अपने चित्र वाले सिक्के का प्रस्ताव रखा, गोल्ड स्मारक सिक्का बनाने की बात की और कोविड राहत चेक्स पर अपने हस्ताक्षर शामिल करवाए थे। हालांकि, इस फैसले को लेकर बहस भी शुरू हो गई है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इससे करेंसी की पारंपरिक संरचना प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ें

क्या थक चुकी है इजरायल की सेना? IDF चीफ की चेतावनी से बढ़ी चिंता

वहीं, कुछ का मानना है कि यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक बदलाव है जिसका आर्थिक प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं होगा। इतिहास के अनुसार, अमेरिकी करेंसी पर हस्ताक्षर की शुरुआत 1861 में हुई थी। तब से लेकर अब तक यह परंपरा कायम है और इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। ऐसे में यह नया कदम परंपरा से हटकर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप के हस्ताक्षर सभी नोटों पर होंगे या सीमित संख्या में जारी किए जाएंगे। यदि सीमित संस्करण जारी होता है, तो ये नोट भविष्य में दुर्लभ हो सकते हैं और कलेक्टरों के बीच इनकी मांग बढ़ सकती है

Spread the love

Business

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में नजर आए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 958 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी […]

Spread the love
Read More
Business

भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च

LNG train in India  : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती से देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय रेलवे के लिए इसे वैकल्पिक ईंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ट्रेन में पहली […]

Spread the love
Read More