व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

Untitled 3 copy 26
  • लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।

इस आयोजन का नेतृत्व ललित सक्सेना ने किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस धार्मिक परंपरा को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

धार्मिक परंपरा के अनुसार नवरात्रि के समापन पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसी कड़ी में उतरेटिया शिव मंदिर में यह आयोजन किया गया, जहां कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने व्यापार मंडल के इस प्रयास की सराहना की और इसे महिला सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

READ MORE

भारत-कोरिया साझेदारी को नई धार, सेमीकंडक्टर और AI में बढ़ेगा सहयोग

बड़े चेहरों-जातीय संतुलन से सजी यूपी BJP की नई टीम

UP BJP की नई टीम घोषित, पूर्व मंत्री सुरेश राणा समेत 19 उपाध्यक्ष बने

Advocate
Central UP homeslider

सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण है वकालत बैंड : उपाध्याय

Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व […]

Read More
Fraud
Central UP homeslider

रिश्तेदार बनकर घर में घुसा, बैंक में फर्जी गारंटर बनाकर दिया झटका!

Fraud रिश्तेदारों से भी रहें सावधान! डॉक्टर बोले- अब घर में किसी को नहीं बैठाना चाहिए रिश्तेदारी की आड़ में धोखाधड़ी, डॉक्टर को बैंक ने भेजा गारंटी का नोटिस! विजय श्रीवास्तव लखनऊ। रिश्तेदारी का भरोसा जीतकर घर और परिवार तक पहुंच बनाने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि […]

Read More
Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More