Headline

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एयर इंडिया की खास पहल, 22 उड़ानों से बढ़ाई कनेक्टिविटी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया समूह ने बड़ा फैसला लेते हुए 27 मार्च को खाड़ी देशों के लिए और वहां से भारत के लिए कुल 22 उड़ानों का संचालन करने का ऐलान किया है। इस पहल का उद्देश्य उन भारतीय यात्रियों को राहत देना है जो मौजूदा हालात के कारण फंसे हुए हैं या अपनी यात्रा को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर इन उड़ानों का संचालन करेंगी। इनमें नियमित (scheduled) और विशेष (non-scheduled) उड़ानें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

Gold Rate Update: बढ़ी सोने-चांदी की कीमत, देखें शहरों में आज का भाव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एयर इंडिया जेद्दा और रियाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए अपनी सेवाएं बढ़ा रही है। जेद्दा के लिए दिल्ली और मुंबई से दो-दो उड़ानें चलाई जाएंगी, जबकि रियाद के लिए मुंबई से सीधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। दूसरी ओर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। मस्कट के लिए दिल्ली और मुंबई से कुल चार उड़ानें संचालित होंगी। इसके अलावा रियाद के लिए बेंगलुरु और कोझिकोड से दो-दो उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इससे दक्षिण भारत के यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें

ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए भी अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। एयर इंडिया समूह दुबई और अबू धाबी के लिए आठ अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें चलाएगा, जो दिल्ली और मुंबई से संचालित होंगी। हालांकि, इन उड़ानों का संचालन स्थानीय परिस्थितियों और स्लॉट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने कई राहत उपाय भी घोषित किए हैं। प्रभावित यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। वहीं UAE से यात्रा करने वाले यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क के भारत के किसी भी अन्य शहर के लिए उड़ान बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

क्या थक चुकी है इजरायल की सेना? IDF चीफ की चेतावनी से बढ़ी चिंता

 

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में अस्थिरता के चलते हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा है। हाल की घटनाओं, जैसे सैन्य हमले और समुद्री ड्रोन अटैक, ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है। ऐसे माहौल में एयर इंडिया समूह की यह पहल न केवल यात्रियों को राहत देती है बल्कि यह भी दिखाती है कि संकट के समय एयरलाइंस कैसे जिम्मेदारी निभा सकती हैं।

Business homeslider

सोने-चांदी को बड़ा झटका: कीमतों में भारी गिरावट, जानें महानगरों में क्या है आज का गोल्ड रेट

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों को झटका लगा है। वायदा बाजार में सोमवार को दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह करीब 10:15 बजे सोने […]

Read More
Business homeslider

SBI होम लोन: 50 लाख का लोन पाने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। इससे फिलहाल लोन की ब्याज दरों में कोई नई कटौती नहीं होगी, लेकिन पहले की गई, कटौती का फायदा अब भी ग्राहकों को मिल रहा है। SBI दे […]

Read More
Business homeslider

5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई

नया लुक डेस्क लखनऊ। खाड़ी देशों में बिगड़े हालात के चलते गैस सप्लाई पर असर पड़ा है, लेकिन भारत सरकार ने हालात को संभालने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पाँच किलो वाले LPG सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ा दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। एक3 लाख से ज्यादा छोटे […]

Read More