एक साथ बुझ गए पाँच चिराग, मथुरा में परिवार की सामूहिक आत्महत्या

mathura 1770701176 1

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी ने दूध में जहर मिलाकर पीने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात परिवार ने एक साथ दूध में जहर मिलाकर सेवन किया। मंगलवार सुबह जब घर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खुलवाने पर सभी सदस्य अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

भरण-पोषण आदेश की अवहेलना करने वाले पुत्र पर डेढ़ लाख रुपये की आरसी जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस कमरे में आत्महत्या की गई, उसकी दीवार पर लिखा हुआ मिला है कि परिवार अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसके अलावा मृतक द्वारा बनाया गया एक वीडियो भी पुलिस को मिला है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष, उनकी पत्नी सीमा और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जहर किस प्रकार का था, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

ये भी पढ़े

IND vs PAK मैच पर यू-टर्न, PCB चीफ नकवी बोले – हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

 

घटना के बाद पूरे खप्परपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और किसी तरह के घरेलू विवाद की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य मानसिक दबाव की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों को जोड़कर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो की जांच के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन पाँच राशियों की चमकेगी किस्मत

ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ का मौका मेष : आज तनाव की कुछ घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

देव दीपावली पर 3D शो से जगमगाएगी काशी

 चेत सिंह घाट पर होगा 25 मिनट का भव्य काशी-कथा शो लेजर शो से जीवंत होगा काशी का गौरवशाली इतिहास आधुनिक तकनीक से दिखेगी काशी की आध्यात्मिक विरासत Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी […]

Read More
Lucknow Politics Uttar Pradesh

संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में निकालेगी संविधान रक्षा यात्रा

Lucknow: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी। इस संबंध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया तथा प्रयागराज […]

Read More