म्यांमार को भारत से मिलेंगे लैब उपकरण, रिसर्च और टीचिंग क्षमता में होगा इजाफा

WhatsApp Image 2026 02 09 at 4.52.05 PM

  शाश्वत तिवारी

नेपीडॉ। भारत की ओर से म्यांमार के शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक लैब उपकरणों की सप्लाई की जाएगी। भारत ने नेपीडॉ स्टेट एकेडमी को लैब उपकरण और सामान की सप्लाई के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इससे म्यांमार को रिसर्च वर्क और टीचिंग क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी। नेपीडॉ स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक ने भारतीय पक्ष की ओर से राजदूत अभय ठाकुर और म्यांमार की ओर से उप शिक्षा मंत्री डॉ. ज़ॉ मिंट ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। नेपीडॉ स्टेट एकेडमी में आयोजित हस्ताक्षर समारोह में म्यांमार के शिक्षा मंत्री डॉ. चाव चाव सेन और एकेडमी की रेक्टर डॉ. नू नू ल्विन भी शामिल रहे।

ये भी पढ़े

आज है श्रीसीता अष्टमी व जानकी जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और महत्व

भारतीय दूतावास ने कहा इस प्रोजेक्ट में नेपीडॉ स्टेट एकेडमी को लैब उपकरण और सामान की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है, ताकि एकेडमी में मास्टर्स और पोस्ट-डॉक्टोरल विषयों के लिए रिसर्च वर्क और टीचिंग क्षमताओं को बढ़ाया जा सके। एमओयू पर हस्ताक्षर के साथ ही अब इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो जाएगा। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में म्यांमार की सहायता करता रहता है। भारत सरकार की सहायता वाला यह प्रोजेक्ट आधुनिक लैब उपकरण प्रदान करके म्यांमार के शिक्षा क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है। भारत म्यांमार के शिक्षा क्षेत्र को अन्य क्षेत्रों जैसे आईटी और कृषि अनुसंधान में ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में शॉर्ट टर्म कोर्स और डिप्लोमा/डिग्री स्कॉलरशिप में भी सहायता देना जारी रखे हुए है।

ये भी पढ़े

बलात्कार और ‘डबल इंजन सरकार’: जिसे तुम नेता कहते हो, उसकी सोच बदबूदार है!

 

Bengaluru
International

भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच

Bengaluru: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर CNR राव का नाम कर्नाटक में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया के दौरान चर्चा में आ गया है। मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग को लेकर अंतर सामने आने के बाद उन्हें अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए […]

Read More
International

विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

Kirtivardhan Singh’s Saudi visit: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने  सऊदी अरब के रियाद का अपना पहला आधिकारिक दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया। चार दिनों की इस द्विपक्षीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच बहुआयामी रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देना तथा वहां रह रहे लाखों भारतीय प्रवासियों के हितों की रक्षा […]

Read More
International

ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन

BRICS समिट से पहले भारत आएंगे पुतिन New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि की। भारत में BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और […]

Read More