पूरे देश में ओला-उबर-रैपिडो की बड़ी हड़ताल, छह घंटे तक सर्विस ठन-ठन गोपाल

ola 1770430817

नई दिल्ली। आज यानी सात फरवरी को देशभर में ऐप-बेस्ड कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने पूरे भारत में छह घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है, जिसे ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। इस दौरान कई शहरों में कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाएं आंशिक या पूरी तरह से बाधित रह सकती हैं। ड्राइवर यूनियनों का कहना है कि यह हड़ताल न्यूनतम किराया तय न होने और कमर्शियल राइड में प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक न लगने के विरोध में की जा रही है। हड़ताल के चलते ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों और एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।

ये भी पढ़े

आग का गोला बनी बस, जानलेवा धुएं के बीच यात्रियों ने इस तरह बचाई जान

यूनियन के मुताबिक, मौजूदा समय में ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म अपने हिसाब से किराया तय करते हैं, जिससे ड्राइवरों की कमाई लगातार घट रही है। कई बार लंबी दूरी की राइड के बावजूद ड्राइवरों को बहुत कम भुगतान मिलता है। इससे न सिर्फ इनकम में गिरावट आई है, बल्कि काम की स्थिरता भी खत्म हो गई है। ड्राइवर संगठनों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। यूनियन का आरोप है कि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2025 लागू होने के बावजूद प्लेटफॉर्म कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय कर रही हैं।

ये भी पढ़े

सूर्यवंशी का बड़ा ‘वैभव’- एक ऐसा खतरनाक खिलाड़ी, जिसने बनाया कई इतिहास, जानें पूरा कारनामा….

हड़ताल का असर महानगरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी देखने को मिल सकता है। कई यात्रियों ने सुबह से ही लंबा इंतजार और कैंसिलेशन की शिकायतें की हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वैकल्पिक साधनों जैसे मेट्रो, बस या निजी वाहन का इस्तेमाल करें।

Spread the love

One thought on “पूरे देश में ओला-उबर-रैपिडो की बड़ी हड़ताल, छह घंटे तक सर्विस ठन-ठन गोपाल”

Comments are closed.

New Delhi
National Politics

बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ फूंके New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा कराई गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पांचों चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More
 New Delhi
National Politics

दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?

 New Delhi: चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। दीपके का कहना है कि यदि विपक्ष को वास्तव में लगता है कि चुनावी व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है, तो उसे ऐसे चुनावों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider National

अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त

Rain यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट, पुल डूबे, स्कूल बंद नई दिल्ली। समुद्र में बना चक्रवात अर्नब का कहर तटों पर बसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की […]

Spread the love
Read More