नारसन में दो परिवारों के बीच जमकर चली गोलियां, महिला घायल

Bijnor News 1

नारसन। उत्तराखण्ड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में गोलीबारी और हत्याओं की घटनाओं के बाद अब हरिद्वार जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। नारसन क्षेत्र के खेड़ा जट गांव में पुरानी दुश्मनी ने हिंसक टकराव का रूप ले लिया, जहां दो परिवारों के बीच जमकर गोलियां चलीं।

बताया जा रहा है कि खेड़ा जट गांव निवासी उधम सिंह के परिवार और दूसरे पक्ष के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा था। यह रंजिश पहले भी हिंसा में बदल चुकी है। मंगलवार रात यह विवाद फिर भड़क उठा। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

इस गोलीबारी में उधम सिंह की पत्नी अलका गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ीं और हालत बेहद नाजुक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घायल महिला को तत्काल नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हरिद्वार के आधे से ज़्यादा थाने-कोतवालियों के बदले प्रभार, 11 इंस्पेक्टर और चार दारोगाओं के तबादले

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हालात को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है और लगातार गश्त की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला पुराने विवाद से जुड़ा है और बीते दो दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था, जो आखिरकार हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More