यूपी में चीनी मांझा पूरी तरह बैन, सीएम योगी का सख्त आदेश: मौत हुई तो हत्या मानी जाएगी

yogi 1 1770271230

उत्तर प्रदेश। चीनी मांझा के बढ़ते जानलेवा मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। राज्य में अब चीनी मांझे का इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि चीनी मांझे की वजह से अगर किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो इसे सामान्य हादसा नहीं बल्कि हत्या माना जाएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि कहीं भी लापरवाही न हो।

ये भी पढ़े

KGMU मजार विवाद: नोटिस का जवाब देने की 6 फरवरी आखिरी तारीख

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल उठाया कि जब पहले से ही प्रतिबंध लागू है, तो बाजारों में चीनी मांझा आखिर पहुंच कैसे रहा है। इसकी आपूर्ति कौन कर रहा है और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है, इसकी तत्काल पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की चीनी मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक तड़पता रहा और समय पर मदद न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। बीते एक साल में प्रदेश में इस तरह की कम से कम 8 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसने प्रशासन को और सख्ती बरतने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़े

फिलिस्तीन में बिजली संकट कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा भारत

 

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में लगातार छापेमारी कर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित किया जाए, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और चीनी मांझे की जब्ती को अभियान के रूप में चलाया जाए। यह कदम आम लोगों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

 

 

 

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

अयोध्या में इस बार जलेंगे 26 लाख से अधिक दीप

नजर आएगा त्रेता युग, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की समीक्षा Ayodhya: अयोध्या एक बार फिर दिव्यता और भव्यता के प्रकाश से जगमगाने को तैयार है। यह दीपोत्सव 19 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर होगा। करीब 26.50 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुम्हारों को आर्डर दिया जा चुका है। एक साथ […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, कुम्हारों को मिले दीयों के ऑर्डर

Ayodhya: आगामी दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। रामघाट से लेकर सरयू तट और आसपास के घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। दीपोत्सव के दौरान घाटों को बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों से सजाने की योजना है। इसी को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More