अयोध्या में इस बार जलेंगे 26 लाख से अधिक दीप

नजर आएगा त्रेता युग, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की समीक्षा

Ayodhya: अयोध्या एक बार फिर दिव्यता और भव्यता के प्रकाश से जगमगाने को तैयार है। यह दीपोत्सव 19 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर होगा। करीब 26.50 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुम्हारों को आर्डर दिया जा चुका है।

एक साथ इतने दीपक जलने से एक बार फिर त्रेता युग जैसा नजारा नजर आयेगा और पिछला रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कमिश्नर कार्यालय के सभागार में बैठक की।

 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। उनका कहना था कि दीपोत्सव केवल एक आयोजन नहीं बल्कि आस्था और संस्कृति का उत्सव है। मंत्री ने बताया कि इस बार अयोध्या अपने ही बनाए रिकॉर्ड को तोड़ेगी। 26 लाख दीपों से सरयू तट और राम की पैड़ी आलोकित होगी।

ये भी पढें

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, कुम्हारों को मिले दीयों के ऑर्डर

जबकि 2100 अर्चक एक साथ सरयू आरती कर दिव्यता का अद्भुत दृश्य रचेंगे। आकाश में 1100 ड्रोन शो प्रभु श्रीराम की लीलाओं को उजागर करेगा। इसके साथ ही रामायण के सातों कांडों पर आधारित 14 झांकियां सात पर्यटन विभाग की और सात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की साकेत महाविद्यालय से निकलेंगी, जो अयोध्या को त्रेता युग की यादों में ले जाएंगी।

झांकियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी और पूरा नगर दीपों से नहाया नजर आएगा। मंत्री ने कहा कि इन सबके पीछे अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी के रूप में प्रस्तुत करना प्रमुख लक्ष्य है। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का जो दृश्य था, उसी उत्साह और आस्था के वातावरण को फिर से सजीव करने का प्रयास किया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, कुम्हारों को मिले दीयों के ऑर्डर

‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

पैरों में नसों की दिक्कत ले सकती है बड़ा रूप, जानिए क्रोनिक वेनस डिजीज के बारे में

इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More
Religion Uttar Pradesh

27 सितंबर को अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा

 मुख्यमंत्री सहित देश के दर्जनों नामी हस्तियां रहेगी मौजूद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर मे बैठको का दौर जारी  विजय श्रीवास्तव  Lucknow: आने वाले 27 सितंबर को लखनऊ के गोमतीनगर के CMS के सभागार मे हिंदू हृदय सम्राट रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रणेता स्व अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी दिवस मनाया […]

Spread the love
Read More