यूपी में चीनी मांझा पूरी तरह बैन, सीएम योगी का सख्त आदेश: मौत हुई तो हत्या मानी जाएगी

उत्तर प्रदेश। चीनी मांझे के बढ़ते जानलेवा मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। राज्य में अब चीनी मांझे का इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि चीनी मांझे की वजह से अगर किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो इसे सामान्य हादसा नहीं बल्कि हत्या माना जाएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि कहीं भी लापरवाही न हो।

ये भी पढ़े

KGMU मजार विवाद: नोटिस का जवाब देने की 6 फरवरी आखिरी तारीख

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल उठाया कि जब पहले से ही प्रतिबंध लागू है, तो बाजारों में चीनी मांझा आखिर पहुंच कैसे रहा है। इसकी आपूर्ति कौन कर रहा है और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है, इसकी तत्काल पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की चीनी मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक तड़पता रहा और समय पर मदद न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। बीते एक साल में प्रदेश में इस तरह की कम से कम 8 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसने प्रशासन को और सख्ती बरतने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़े

फिलिस्तीन में बिजली संकट कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा भारत

 

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में लगातार छापेमारी कर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित किया जाए, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और चीनी मांझे की जब्ती को अभियान के रूप में चलाया जाए। यह कदम आम लोगों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

 

 

 

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जल महोत्सव अभियान के तहत हजारों ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी जलापूर्ति की कमान

8-22 मार्च तक प्रदेश के 22,000 गांवों में मनाया जाएगा जल महोत्सव जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोसाईगंज स्थित हुसैनाबाद दुल्हापुर ग्राम पंचायत से करेंगे शुरूआत लखनऊ। प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में योगी सरकार एक नया अध्याय लिखने जा रही है। रविवार 8 मार्च से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई: अखिलेश यादव

दिनोदिन बढ़ रहा समाजवादी पार्टी का कुनबा रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की सपा की सदस्यता पूर्व डीआईजी समेत सैकड़ों लोग सपा में हुए शामिल नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके […]

Read More
homeslider Religion

रंग पंचमी आज: जानिए पर्व का महत्व व पूजा विधि, शुभ रंग और सही तिथि

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू धर्म में रंग पंचमी के पर्व का खास महत्व होता है। यह पर्व हर साल होली के पांचवें दिन यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को देव पंचमी भी कहा जाता है। क्योंकि मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं […]

Read More