जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई: अखिलेश यादव

Untitled 2 copy 5
  • दिनोदिन बढ़ रहा समाजवादी पार्टी का कुनबा
  • रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की सपा की सदस्यता
  • पूर्व डीआईजी समेत सैकड़ों लोग सपा में हुए शामिल

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके अलावा पूर्व डीआईजी राम शरद राम, अंकित सिंह, डीएनएस यादव भी सपा में शामिल हुए। उधर रोहित पांडे के सपा में आने से पूर्वांचल में सियासी हलचल तेज हो गई है। सदस्यता ग्रहण कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने नए साथियों का स्वागत करते हुए महंगाई पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घरेलू रसोई गैस के दाम में 60 रुपए की बढ़ोत्तरी ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ दिया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि “जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई”।

ये भी पढ़ें

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कानपुर घटना का जिक्र कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठाए। सपा सुप्रीमो ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि एक्सप्रेस-वे, लैपटॉप और रिवर फ्रंट, थर्मल प्लांट जैसे बड़े काम सपा सरकार में हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि “विदाई से पहले ही घूमने निकल गए”। बीजेपी के गाने पर सपा प्रमुख ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस प एफआईआर कराई जाएगी। इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार: शिवपाल

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा का माहौल पूरी तरह से बनता जा रहा है। हम सब लोगों की जिम्मेदारी है कि इस सरकार बहुत जल्दी हटा देना है। नौ साल में गड्ढों के नाम पर पैसा लूटा गया, गड्ढे आजतक नहीं भरे गए हैं। 70 परसेंट तो सीधा सीधा बजट का हिस्सा इस सरकार ने ले लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

Spread the love

Sunny Deol 'A' certificate film
Entertainment Uttar Pradesh

14 अगस्त को रिलीज होगी ‘बटवारा 1947’

26 सालों में सनी देओल की सिर्फ 6 फिल्मों को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट Sunny Deol ‘A’ certificate film: ‘बटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। 2 घंटे 25 मिनट लंबी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जो 26 वर्षों में सनी देओल की 7वीं एडल्ट-सर्टिफाइड फिल्म […]

Spread the love
Read More
Women Thief Gang Busted
Crime News Uttar Pradesh

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Women Thief Gang Busted : महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक संगठित अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच महिलाओं समेत ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों और आभूषण की दुकानों को […]

Spread the love
Read More
Police Arrested Thieves
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान और ₹20,420 नकद बरामद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Police Arrested Thieves : महराजगंज जिले की पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, दो अवैध तमंचे, […]

Spread the love
Read More