सर्दी खत्म होने से पहले जरूर ट्राई करें मूली और चावल के आटे की खस्ता पूरियां

rice poori recipe 05 02 2026 1770260654

सर्दी का मौसम खाने-पीने के शौकीनों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस मौसम में गरमागरम पराठे, पूरियां और पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप रोज-रोज की पूरियों से कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो चावल के आटे और मूली से तैयार होने वाली खस्ता पूरियां जरूर ट्राई करें। ये पूरियां स्वाद में लाजवाब होती हैं और खास बात यह है कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।

मूली सर्दियों में आसानी से मिलने वाली सब्जी है, जो सेहत के साथ-साथ स्वाद भी बढ़ाती है। जब मूली को चावल के आटे और देसी मसालों के साथ मिलाकर पूरियां बनाई जाती हैं, तो इनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ये पूरियां बाहर से एकदम खस्ता और अंदर से नरम होती हैं। आप इन्हें नाश्ते में चाय के साथ, लंच में सब्जी के साथ या फिर मेहमानों के लिए खास स्नैक के रूप में परोस सकते हैं।

ये भी पढ़े

हरिद्वार के आधे से ज़्यादा थाने-कोतवालियों के बदले प्रभार, 11 इंस्पेक्टर और चार दारोगाओं के तबादले

 

सामग्री 

आधा किलो मूली (कद्दूकस की हुई)

250 ग्राम चावल का आटा

1 कप पानी

1 चम्मच तेल या घी

1 चम्मच अजवाइन

1 चम्मच कलौंजी

1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

1 बारीक कटी हरी मिर्च

स्वादानुसार नमक

कुटी हुई लाल मिर्च

बारीक कटा हरा धनिया

ये भी पढ़े

नारसन में दो परिवारों के बीच जमकर चली गोलियां, महिला घायल

बनाने की विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें। पानी में एक चम्मच घी डालें और उसमें अजवाइन, कलौंजी, नमक, लाल मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसमें कद्दूकस की हुई मूली डालकर 2-3 मिनट पकाएं। इसके बाद चावल का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाकर ढक दें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो उसमें हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अब आटे को अच्छी तरह गूंथकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पूरियां तलें। जब पूरियां सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं, तो निकाल लें। गरमागरम पूरियां अचार, चटनी या सब्जी के साथ परोसें।

ये पूरियां 1–2 दिन तक खराब नहीं होतीं, इसलिए सफर के लिए भी एक बेहतरीन स्नैक हैं।

Spread the love

Business Lifestyle

देशभर में बैन होगा ‘सस्ता’ पनीर? त्योहारों से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन

Analog cheese: अगर आप बाजार, होटल या रेस्टोरेंट में पनीर की डिश बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहारों के सीजन से पहले एनालॉग पनीर (Analogue Paneer) को लेकर फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने सख्ती बढ़ा दी है। कई राज्यों में इस तरह के उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई के […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

त्योहार की खुशी में तेज शोर से रहें दूर, दिल और BP पर पड़ सकता है असर

तेज आवाज शरीर में बढ़ा सकती है तनाव  Health Update: त्योहारों के दौरान अचानक तेज DJ या पटाखों की आवाज सुनने पर शरीर का अलर्ट सिस्टम सक्रिय हो जाता है। ऐसे समय में तनाव से जुड़े हार्मोन बढ़ सकते हैं, जिससे कुछ समय के लिए दिल की धड़कन तेज होने और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी […]

Spread the love
Read More