महिला अधिवक्ता ने फरेंदा थाना प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार राय पर एक महिला अधिवक्ता के साथ थाने में अमर्यादित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना बुधवार, चार फरवरी को थाने में बातचीत के दौरान हुई। अधिवक्ता ने इस मामले में मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अधिवक्ता किसी मामले को लेकर थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार राय से चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान प्रभारी अचानक नाराज हो गए और कथित तौर पर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया। अधिवक्ता ने मीडिया को बताया कि प्रभारी ने उनकी बात को बीच में ही रोक दिया और गुस्से में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने इसे एक महिला वकील के प्रति अस्वीकार्य व्यवहार बताया।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जेल के तैनाती में हुआ खेल!

घटना के तुरंत बाद, अधिवक्ता ने फरेंदा बार एसोसिएशन को लिखित शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार, 5 फरवरी को उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा, जिसमें थाना प्रभारी के इस रवैये की निंदा की गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल जांच व उचित कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ता ने इस घटना की पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश महिला आयोग को भी भेजी है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एसपी महाराजगंज सहित अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों को भी पत्र लिखकर प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर एकजुटता व्यक्त की है।

ये भी पढ़े

12वीं के छात्र को टीचर से हुआ प्यार बना वहशियत में तब्दील, बीच रास्ते रोककर काट डाले होंठ

स्थानीय लोगों का कहना है कि फरेंदा थाने में पहले भी इस तरह की और कई शिकायतें सामने आती रही हैं। इस संबंध में एसपी महाराजगंज ने मीडिया को बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। वकील बिरादरी में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगी। थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार राय ने कहा कि एक मामले में वह अपनी बात कह रही थीं, जिसका जवाब उनके पक्ष का नहीं लगा। इसके बाद उनके ऊपर इस तरह का अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। जो पूरी तरह निराधार है।

Purvanchal

नवरात्रि पर लेहड़ा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, DM-CDO ने खुद संभाली कमान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नवरात्रि के पावन अवसर पर लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और खुद सफाई कर लोगों को जागरूकता का संदेश […]

Read More
Purvanchal

जाम की समस्या पर मंथन: सोनौली चौकी में व्यापारियों के साथ अहम बैठक

मंगलवार को पुनः उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी के साथ होगी बैठक उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली/महराजगंज। सोनौली में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात पाने के लिए आज सोनौली पुलिस चौकी पर थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ‌व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में चौकी प्रभारी गौरव […]

Read More
Purvanchal

शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस सड़कों पर, महुली में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और जनजागरूकता कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना […]

Read More