मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जेल के तैनाती में हुआ खेल!

Gorakhpur Jail
  • तीन दिन पहले गोरखपुर जेल पर लगाई विशेष ड्यूटी से हुई वापसी
  • गोरखपुर जेल से हटाए गए अधीक्षक की फिर हुई वापसी

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कारागार मुख्यालय के अधिकारियों ने विशेष ड्यूटी को तमाशा बनाकर रख दिया है। यह तमाशा मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर की जेल में देखने को मिला। एक दिन पहले मुख्यालय से संबद्ध अधीक्षक की विशेष ड्यूटी गोरखपुर जेल पर लगाई। अधीक्षक ने प्रभार संभालकर काम शुरू ही किया था कि उन्हें हटाकर वापस मुख्यालय बुला लिया। विशेष ड्यूटी का यह खेल विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि इस विभाग में न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपईया की तर्ज पर ऐसे आदेश होते ही रहते है। यह कोई नई बात नहीं है।

ये भी पढ़े

जेल विभाग में पहली बार लगी आपातकाल में विशेष ड्यूटी

कारागार मुख्यालय के महानिदेशक कारागार की अनुमति के बाद एआईजी जेल प्रशासन ने मऊ जेल से जेल मुख्यालय में अटैच अधीक्षक की विशेष ड्यूटी लगाए जाने का एक आदेश जारी किया। अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला की मुख्यालय की संबद्धता को समाप्त कर उन्हें विशेष ड्यूटी पर गोरखपुर जेल भेजा गया। सूत्रों का कहना है मुख्यालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अधीक्षक आनंद शुक्ला ने चार फरवरी को गोरखपुर जेल पहुंचकर प्रभार संभाला। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने परंपरागत तरीके के जिला प्रशासन के अधिकारियों से भेंट कर प्रभार संभालने की जानकारी दी। यह सिलसिला अभी खत्म भी नहीं हो पाया था कि चार तारीख की शाम को गोरखपुर जेल को एक नया आदेश प्राप्त हुआ। इस आदेश में गोरखपुर जेल पर लगी आनंद शुक्ला को विशेष ड्यूटी से हटाकर वापस मुख्यालय और गोरखपुर जेल से मुख्यालय संबद्ध किए अधीक्षक दिलीप पांडेय को गोरखपुर जेल वापस कर दिया गया।

ये भी पढ़े

12वीं के छात्र को टीचर से हुआ प्यार बना वहशियत में तब्दील, बीच रास्ते रोककर काट डाले होंठ

48 घंटे के अंदर बदला गया यह आदेश विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि जब गोरखपुर जेल अधीक्षक की वापसी ही करनी थी तो फिर मुख्यालय से संबद्ध जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला की गोरखपुर जेल पर विशेष ड्यूटी लगाई ही क्यों गई थी। अचानक हुए इस बदलाव के संबंध में जब अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन धर्मेन्द्र सिंह से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से भी संपर्क नहीं हो पाया।

विशेष ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों की उड़ी नींद

बीती दो फरवरी को कारागार मुख्यालय की ओर से चार अधीक्षक और दो जेलरों की विशेष ड्यूटी लगाए जाने का आदेश जारी किया। एआईजी प्रशासन की ओर से जारी इस आदेश में मुख्यालय से संबद्ध अधीक्षक आनंद शुक्ला को गोरखपुर, मऊ से प्रीति यादव को सीतापुर, ललितपुर से शिवमूर्ति सिंह को अम्बेडकरनगर और मुख्यालय से शशिकांत सिंह को आजमगढ़ जेल पर विशेष ड्यूटी पर लगाया गया। इसके अलावा केंद्रीय कारागार नैनी से प्रदीप कश्यप को अयोध्या और प्रयागराज जेल से आलोक कुमार की बांदा जेल पर विशेष ड्यूटी लगाई गई। एकाएक हुए इस बदलाव से विशेष ड्यूटी पर लगाए गए इन अधिकारियों की भी नींद उड़ी हुई है।

ये भी पढ़े

भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल कराने में जयशंकर की बड़ी भूमिका

Spread the love

India Pakistan News
homeslider International

पाक बोले बेबात तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- औकात नहीं जो बात करें

विदेश मंत्रालय की दो टूक- ‘खुद का दामन दागदार, फिर क्यों भारत पर वार’ India Pakistan News : विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर की गई टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्रालय […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics

यूपी का सियासी तारण अबकी करेंगे ब्राह्मण

आदेश शुक्ला UP Politics 2027 : भारतीय जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां ब्राह्मणों का योगदान न हो। जीवन को यदि हम धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पुरुषार्थ में बांट दें तो पाते हैं कि चारों पुरुषार्थों में ब्राह्मणों ने असाधारण योगदान दिया है। मगर सियासत में तो आजादी के बाद […]

Spread the love
Read More
Social Satire
Analysis homeslider

चटक चर्चा: समाज में नहीं दिखाया तो लोग लम्पट कहेंगे

बड़े लोग तरकारी नहीं बोलते, तरकारी बोलने से पोजीशन डाऊन हो जाता है भूलेटन- एकदम भोरे-भोरे खट-खट खट-खट शुरु कर देती हो । भिनसरिया- तो का करें ? गाय माता भाँय-भाँय करने लगती हैं नऽ । भुलेटन- अरे, तो करने दो । भिनसरिया- अजी महराज, एकदम टुकुर-टुकुर ताकते रहतीं हैं, हमसे नहीं नऽ रहा जाता […]

Spread the love
Read More