BJP अध्यक्ष ने कहा अब भारत बन रहा शक्तिशाली देश, मोदी बजा रहे दुनिया में भारत का डंका

MODI
  • वर्तमान बजट में देश और होगा मज़बूत, दुनिया पर हमारी निर्भरता होगी कम: पंकज चौधरी

लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नवाचार और विकसित भारत के संकल्प का बजट है।
यह बात उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लखनऊ में आयोजित बजटीय प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से केंद्र सरकार का हर बजट भारत के विकास को गति देने वाला रहा है। पहले जहां इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया गया, वहीं इस बजट में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बजट में 7 नई हाई-स्पीड ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही कुछ शहरों को इकोनॉमिक हब के रूप में विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

ये भी पढ़े

33 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, 22,195 पदों पर भर्ती

पंकज चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला बजट है और यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर इस बार बड़ा फोकस किया गया है। उन्होंने “इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन” को भारत की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अब देश को सेमीकंडक्टर के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस दिशा में बजट में ठोस व्यवस्था की गई है। प्लग एंड प्ले मॉडल पर सेमीकंडक्टर पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े

नहीं थम रहीं संगीन वारदातें: मजदूर की सिर कूंच कर निर्मम हत्या

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान शिपिंग कंटेनर निर्माण के लिए किया गया है, जिससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इसके अलावा उद्योग नगरी के समीप पांच नए विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कस्टम ड्यूटी में बड़ी कटौती की गई है, जिससे उद्योग और व्यापार को राहत मिलेगी। साथ ही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए भी विशेष बजट प्रावधान किए गए हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया भविष्य का बजट है।

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More