ATS  और STF की संयुक्त टीमों की छापेमारी, अस्पताल से एक युवक को उठाया, चर्चाओं का बाजार गर्म

Untitled 13 copy 2

 

लखनऊ। बाराबंकी जिले में मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे एनआईए, ATS  और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने एक साथ दबिश दी। यहां एक युवक को अस्पताल से हिरासत में लिया। इसके बाद उसके घर पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल पहुंचीं। यहां से रामलखन को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि रामलखन अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल के लिए मौजूद था। उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद टीम बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव रामलखन के घर पहुंचीं। वहां गहन तलाशी ली।

ये भी पढ़े

मोहनलालगंज: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

इस दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कई घंटों की जांच के बाद भी घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध दस्तावेज बरामद नहीं होने की जानकारी मिली है। कार्रवाई से इलाके में रामलखन के कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लेकिन, एजेंसियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दबिश दी गई है। हालांकि, किस मामले में कार्रवाई हुई है? संदिग्ध की भूमिका क्या है? इसकी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More