लूट लो मौका! ‘Border 2’ के मेकर्स का फैंस को रिटर्न गिफ्ट- मंगलवार को सिर्फ 149 रुपये में देखें सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

नई दिल्ली। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। महज 11 दिनों में फिल्म ने घरेलू बाजार में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रहा है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फैंस को ऐसा रिटर्न गिफ्ट दिया है, जिसने सिनेमाप्रेमियों की खुशी दोगुनी कर दी है।

अब महंगे टिकट की टेंशन खत्म, सिर्फ 149 रुपये में देखें ‘Border 2’

अगर आप भी ‘बॉर्डर 2’ को बड़े पर्दे पर देखने का प्लान बना रहे थे लेकिन टिकट के दाम देखकर कदम पीछे खींच रहे थे, तो अब खुश हो जाइए। फिल्म के निर्माता टी-सीरीज ने ऐलान किया है कि मंगलवार को दर्शक सिर्फ 149 रुपये में यह सुपरहिट फिल्म सिनेमाघरों में देख सकेंगे। टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा.. “मंगलवार अब  और भी बड़ा होगा! एक धमाकेदार अनुभव जो आपके मंगलवार को घर से बाहर निकलने लायक बना देगा।

ये भी पढ़े

मुंबई की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सोनम कपूर, अजब-गजब फैशन देख फैंस रह गए दंग

फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

इस बंपर डिस्काउंट की खबर सामने आते ही सनी देओल के फैंस सोशल मीडिया पर झूम उठे।
एक यूजर ने लिखा, अब तो मजे ही मजे हैं, मंगलवार को फिल्म 20 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।”
वहीं दूसरे ने कहा, बहुत बढ़िया फैसला है, अब हम भी थिएटर जाकर फिल्म देख पाएंगे।”
एक और फैन ने लिखा, ऑफिस के बाद जरूर फिल्म देखने जाएंगे, थैंक यू सर।”

सिर्फ मंगलवार तक सीमित है ऑफर

हालांकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 149 रुपये वाला यह खास ऑफर केवल मंगलवार के लिए ही मान्य होगा। यानी अगर सस्ते में ब्लॉकबस्टर का मजा लेना है, तो मंगलवार को थिएटर जाना ना भूलें।

 

Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More
Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More