मुंबई की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सोनम कपूर, अजब-गजब फैशन देख फैंस रह गए दंग

Untitled 23 copy 1

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फैशन आइकन और स्टाइल क्वीन सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को खुलकर जी रही हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहीं सोनम का बेबी बंप अब पूरी तरह नजर आने लगा है और एक्ट्रेस इसे बड़े कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। प्रेग्नेंसी के इस खास दौर में भी सोनम का ग्लैम और स्टाइल किसी से कम नहीं है।

मुंबई आउटिंग में पैपराजी ने किया स्पॉट

हाल ही में सोनम कपूर को मुंबई में एक आउटिंग के दौरान पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। सामने आए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन क्लिप्स में सोनम का फुली ग्रोन बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिसे उन्होंने बेहद बेफिक्र और बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया। हमेशा की तरह इस बार भी सोनम ने साबित कर दिया कि फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड का नाम है। खुले अंदाज में पोज देती सोनम पर से लोगों की नजरें हटाना मुश्किल हो गया।

अजब-गजब आउटफिट में किया सबको हैरान

वायरल वीडियो में सोनम ओपन शर्ट स्टाइल आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका बेबी बंप पूरी तरह दिखाई दे रहा था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई उनके स्टाइल को लेकर हैरान है।

ये भी पढ़े

2 या 26 फरवरी? विजय-रश्मिका की शादी की डेट पर सस्पेंस

ट्विन्स की अटकलों ने पकड़ा जोर

सोनम का बड़ा बेबी बंप देखकर फैंस के बीच कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या सोनम कपूर जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं? हालांकि, इन अटकलों पर अब तक एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मार्च 2026 में दूसरी बार मां बनने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर करीब छह महीने की प्रेग्नेंट हैं और माना जा रहा है कि वह मार्च 2026 के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस खुशखबरी को लेकर कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है। प्रेग्नेंसी के इस फेज में भी सोनम का स्टाइल गेम पूरी तरह ऑन पॉइंट है। चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और आत्मविश्वास से भरी मुस्कान उनके हर लुक को खास बना रही है।

मैटरनिटी फोटोशूट का इंतजार

अब फैंस न सिर्फ सोनम के दूसरे बच्चे के स्वागत को लेकर एक्साइटेड हैं, बल्कि उनके आने वाले मैटरनिटी फोटोशूट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस खूबसूरत दौर में भी सोनम कपूर अपने स्टाइल और ग्रेस से एक बार फिर दिल जीत रही हैं।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने खत्म किया 10 साल पुराना मदरसा वेतन विधेयक, क्यों नहीं बन पाया था कानून?

UP Madarsa Salary Bill: योगी सरकार ने वापस लिया 2016 का मदरसा वेतन विधेयक, जानिए क्यों नहीं बन सका था कानून UP Madarsa Salary Bill: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2016 में पारित उत्तर प्रदेश मदरसा (अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान) विधेयक, 2016 […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

US Nuclear Strategy: चीन-रूस से तनाव के बीच अमेरिका बदल रहा

परमाणु रणनीति, ट्रंप के लिए नए सैन्य विकल्पों पर मंथन US Nuclear Strategy: अमेरिका अपनी परमाणु (न्यूक्लियर) रणनीति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंटागन ऐसी नई नीति पर काम कर रहा है, जिसके तहत भविष्य में चीन या रूस के साथ संभावित टकराव की स्थिति में केवल लंबी […]

Spread the love
Read More
UP Secretariat
homeslider Uttar Pradesh

UP Secretariat में दो निजी सचिवों को प्रमोशन, लेवल-12 में मिली नियुक्ति

UP Secretariat निजी सचिव श्रेणी-3 पर मिला प्रमोशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सचिवालय में कार्यरत दो निजी सचिव श्रेणी-2 के कार्मिकों को नियमित चयन के निजी सचिव श्रेणी-3 के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। शासन की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार दोनों अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹78,800 से ₹2,09,200) में पदोन्नति […]

Spread the love
Read More