‘मेरा एडमिशन करवा दो’ जनता दर्शन में मासूम अनाबी की बात सुन पिघले CM

Capture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में एक नन्ही बच्ची अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची। बच्ची की मासूम फरियाद ने न केवल मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा, बल्कि वहां मौजूद अधिकारियों को भी भावुक कर दिया। जनता दर्शन के दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची से पूछा कि वह क्या कहना चाहती है, तो उसने बेहद सरल शब्दों में कहा, “मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दो।” बच्ची की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे और उससे बातचीत शुरू की। उन्होंने पूछा कि वह किस कक्षा में पढ़ना चाहती है। इस पर बच्ची की मां ने बताया कि वह नर्सरी में दाखिला चाहती है।

ये भी पढ़े

तिलक वर्मा की वापसी, आयुष बदोनी को कमान; USA के खिलाफ इंडिया ए की टीम घोषित

मुख्यमंत्री ने बच्ची से प्यार से पूछा कि क्या वह रोज स्कूल जाएगी और मन लगाकर पढ़ेगी। बच्ची ने तुरंत सिर हिलाकर हामी भरी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उससे पूछा कि क्या उसे कुछ पढ़ना आता है। जवाब में बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘शेर बच्चे, शेर बच्चे’ कविता सुनाई। बच्ची की कविता सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद प्रसन्न हुए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि बच्ची का दाखिला स्कूल में कराया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची से पूछा कि अब वह खुश है या नहीं और स्नेहपूर्वक उसे चॉकलेट भी भेंट की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बच्ची अनाबी अली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसने योगी जी से अपने स्कूल में एडमिशन की बात कही थी और मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि उसका दाखिला हो जाएगा। वहीं बच्ची की मां फराह मुशर्रफ ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से स्कूल जाने को लेकर उत्साहित थी। यह घटना न केवल एक बच्ची के भविष्य से जुड़ी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जनता दर्शन जैसे मंच आम लोगों की छोटी से छोटी समस्या के समाधान का माध्यम बन रहे हैं।

ये भी पढ़े

मौसम अलर्ट: दिल्ली से मुंबई तक कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का कहर, कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी

 

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More