मौसम अलर्ट: दिल्ली से मुंबई तक कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का कहर, कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी

h6gk5huo fog alert 625x300 02 February 26

देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में घना कोहरा, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले चार दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दृश्यता बेहद कम होने के कारण 80 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कई उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। शीतलहर के चलते ठंड में भी इजाफा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि दिल्ली का AQI 200 के आसपास दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

मुंबई में भी सुबह-सुबह घने कोहरे की चादर देखने को मिली। मरीन ड्राइव और तटीय इलाकों में दृश्यता कम रही। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सात जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। नाशिक, धुले और जलगांव में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बच्चों ने सीखी निबंध लेखन की बारीकियां

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। नीमच और मंदसौर में हालिया ओलावृष्टि के बाद सड़कें सफेद नजर आईं, जिससे कश्मीर जैसा दृश्य बन गया। किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

राजस्थान के 12 जिलों में भी बारिश, ओले और तेज हवाओं की चेतावनी है। जयपुर, बारां और झालावाड़ में बादल छाए हुए हैं, जबकि कोटा और चित्तौड़गढ़ में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Spread the love

India Pakistan News
homeslider International

पाक बोले बेबात तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- औकात नहीं जो बात करें

विदेश मंत्रालय की दो टूक- ‘खुद का दामन दागदार, फिर क्यों भारत पर वार’ India Pakistan News : विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर की गई टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्रालय […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics

यूपी का सियासी तारण अबकी करेंगे ब्राह्मण

आदेश शुक्ला UP Politics 2027 : भारतीय जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां ब्राह्मणों का योगदान न हो। जीवन को यदि हम धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पुरुषार्थ में बांट दें तो पाते हैं कि चारों पुरुषार्थों में ब्राह्मणों ने असाधारण योगदान दिया है। मगर सियासत में तो आजादी के बाद […]

Spread the love
Read More
Social Satire
Analysis homeslider

चटक चर्चा: समाज में नहीं दिखाया तो लोग लम्पट कहेंगे

बड़े लोग तरकारी नहीं बोलते, तरकारी बोलने से पोजीशन डाऊन हो जाता है भूलेटन- एकदम भोरे-भोरे खट-खट खट-खट शुरु कर देती हो । भिनसरिया- तो का करें ? गाय माता भाँय-भाँय करने लगती हैं नऽ । भुलेटन- अरे, तो करने दो । भिनसरिया- अजी महराज, एकदम टुकुर-टुकुर ताकते रहतीं हैं, हमसे नहीं नऽ रहा जाता […]

Spread the love
Read More