पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी बनाम राजनाथ सिंह के बीच तीखी बहस

Rahul Gandhi 3 1770019307426 v

पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी बनाम राजनाथ सिंह के बीच तीखी बहससंसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उस वक्त जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए चीन और सीमा सुरक्षा पर सवाल उठाए। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे लोकसभा की कार्यवाही बाधित हो गई। राहुल गांधी ने दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने अपनी किताब में भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना की घुसपैठ का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि जब सेना प्रमुख जैसी जिम्मेदार पोस्ट पर रहे अधिकारी यह बात लिख रहे हैं, तो सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। राहुल के इस बयान पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।

ये भी पढ़े

ANTF ऑपरेशन यूनिट आगरा: 21 लाख रुपए कीमत की अवैध MDMA बरामद

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि सवाल उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है और इसे दबाया नहीं जाना चाहिए। राहुल गांधी के आरोपों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिस किताब का उल्लेख किया जा रहा है, वह अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है। ऐसे में उसके आधार पर सदन में आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से अपने दावों को प्रमाणित करने की चुनौती दी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर किसी किताब में तथ्यात्मक बातें होतीं और उस पर गलत तरीके से रोक लगाई गई होती, तो लेखक कानूनी रास्ता अपनाता। उन्होंने कहा कि बिना साक्ष्य के राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर भ्रम फैलाना गलत है।इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा हो रही है, ऐसे में नियमों के तहत उसी विषय पर बात होनी चाहिए। स्पीकर ने राहुल गांधी को कई बार नियमों का पालन करने की याद दिलाई।

राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात चीन से ज्यादा सरकार के रवैये और नेतृत्व के चरित्र से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर बोलने नहीं दिया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बेवजह सदन के नियम तोड़ रहा है और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। लगातार हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी।

ये भी पढ़े

जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा और वही हो गए ठगी का शिकार

 

Spread the love

Himachal Pradesh
Himachal National Politics

हिमाचल में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, BJP ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

हिमाचल सरकार पर BJP का बड़ा हमला BJP attacks Himachal government: हिमाचल प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की कार्यप्रणाली […]

Spread the love
Read More
Himachal Rain
Himachal National Weather

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन और हादसों में 93 लोगों की मौत

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, सड़क हादसों और चट्टानें गिरने की घटनाओं से हालात गंभीर बने हुए हैं। मानसून सीजन के दौरान अब तक बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में […]

Spread the love
Read More
Tarun Tejpal
Crime News National

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका Tarun Tejpal rape case: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें वर्ष 2021 में उन्हें सभी […]

Spread the love
Read More