ANTF ऑपरेशन यूनिट आगरा: 21 लाख रुपए कीमत की अवैध MDMA बरामद

Untitled 8 copy 1
  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र से दो तस्करों को धरदबोचा
  • 210 ग्राम अवैध एमडीएमए, दो मोबाइल फोन व 3,500 रुपए नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक ANTF  के नेतृत्व में आतंक का पर्याय बने तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ यूनिट आगरा की टीम ने सोमवार को दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (MDMA ), दो मोबाइल फोन व 3,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध एमडीएमए की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुंबई से मादक पदार्थ (एमडीएमए) लाकर आगरा सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए) की तस्करी करने की सूचना मिलने पर एएनटीएफ यूनिट आगरा की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जाल बिछाया। उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शख्स हैं जो मुंबई से अवैध मादक पदार्थ लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र फ्लाईओवर के पास दो तस्कर मौजूद हैं जो कहीं मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे हैं।

इस सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से दो लोगों को धरदबोचा। एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम नाम हमीरपुर जिले के रतवा थाना क्षेत्र स्थित मौदहा निवासी जयचंद यादव व राजेश यादव बताया। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो करीब एक साल से इस गोरखधंधे में लिप्त हैं और यह लोग एक व्यक्ति के लिए मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। एएनटीएफ टीम का कहना है अभियुक्तों ने यह भी बताया कि यह लोग मुंबई से तीन-तीन सौ ग्राम एमडीएमए हमेशा की तरह अबकी बार दिल्ली से मादक पदार्थ (एमडीएमए) लाकर मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर सहित अन्य जिलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक बरामद एमडीएमए की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

Spread the love

Panchkula murder
Crime News Hariyana National

रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शव छिपाने की कोशिश CCTV से हुई बेनकाब

पंचकूला में सनसनीखेज वारदात Panchkula murder case: हरियाणा के पंचकूला से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-21 में रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल सिंह की पत्नी नीरा मेहता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की गुत्थी […]

Spread the love
Read More
Tarun Tejpal
Crime News National

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका Tarun Tejpal rape case: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें वर्ष 2021 में उन्हें सभी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More