पूर्वोत्तर रेलवे: सीबीआई करेगी रेलवे में हुई फर्जी नियुक्तियों की जांच

CBI
  • सीबीआई द्वारा किए जाने जांच की भनक लगते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे में रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी के जरिए फर्जी नियुक्ति करने के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इससे जुड़े आरोपियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। कई रसूखदारों और और सफेदपोशों के फंसने की संभावना नजर आ रही है। सीबीआई की एंट्री रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। भर्ती बोर्ड में तैनात दो कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा कर अपने बेटों को पैनल में शामिल कर लिया था और उनकी नियुक्ति करा दी थी। इस मामले में तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष के संलिप्तता की जांच भी हो रही है। बता दें कि रेलवे की सेंट्रल विजिलेंस की टीम ने इस मामले की गहनता से जांच की है। दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस इस मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। अब सीबीआई यह देखेगी कि कहीं और अधिक गड़बड़ी तो नहीं की गई थी। पुराने मामलों को भी इससे जोड़कर देखा जाएगा। माना जा रहा है कि केस सीबीआई के हाथ में जाने के बाद कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़े

जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा और वही हो गए ठगी का शिकार

पूरे मामले पर एक नजर

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी गोरखपुर में तैनात रहे चंद्रशेखर आर्य और रामसजीवन ने 26 अप्रैल 2024 को जारी पैनल में अपने बेटों का नाम शामिल कर दिया था। दरअसल जो पैनल बना था, उसमें शामिल दो अभ्यर्थियों ने यहां आने से इनकार कर दिया था। चयनित अभ्यर्थियों ने नौकरी से किया इंकार, इनके नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा उनकी कहीं और नौकरी लग गई थी। उन्हें डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाते समय यह जानकारी कर्मचारियों को हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए दोनों ने चालाकी से उसकी रोल नंबर के आगे अपने बेटों का नाम दर्ज कर लिया और पैनल को अप्रूव कराकर ज्वाइनिंग के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े

भारत से मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी! ICC इवेंट की मेजबानी से ‘अपाहिज’ हो सकता है पाकिस्तान

आरोपी कर्मियों के बेटों ने नहीं किया किसी भी नियम का पालन

उनके पुत्रों ने न तो फार्म भरा था, न परीक्षा ही और न ही उनका मेडिकल कराया गया लेकिन माडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में उन्हें नौकरी मिल गई। यह पैनल तत्कालीन चेयरमैन के हस्ताक्षर से जारी हुआ था। चंद्रशेखर आर्य ने अपने बेटे राहुल प्रताप व निजी सचिव रामसजीवन ने अपने बेटे सौरभ कुमार को नौकरी दी थी। आपसी तालमेल गड़बड़ होने के बाद तत्कालीन चेयरमैन ने यह गड़बड़ी पकड़ने का दावा किया था। आनन-फानन में रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली को पत्र लिखकर गड़बड़ी की जानकारी दी गई, जिसके बाद दोनों कर्मचारियों को निकाल दिया गया। हालांकि जांच में चेयरमैन को भी जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया गया। दोनों रेल कर्मियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

आरआरबी में पहले भी हो चुकी है गड़बड़ी

रेलवे भर्ती बोर्ड में यह गड़बड़ी तब हुई, जब पहले से ही एक मामले में विजिलेंस की जांच चल रही थी। पूर्वोत्तर रेलवे मे वर्ष 2018-19 में सहायक लोको पायलटों की भर्ती में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया था। बोर्ड ने स्वीकृत पदों से दोगुनी भर्ती निकाल दी थी। परीक्षा के बाद 1681 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई तो खेल उजागर हुआ। यह मामला खुलने के बाद तत्कालीन चेयरमैन को हटा दिया गया। इन्होंने भी लिखित परीक्षा के बाद कर्मचारियों के सहयोग से पैनल बनाने, जारी करने, अभिलेखों की जांच में हेराफेरी व मेडिकल में गड़बड़ी शुरू कर दी। मनमाने ढग से पैनल बने और नियुक्ति दी गई।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More