मशीन में स्वेटर कैसे धोएं, इन 4 बातों का रखें ध्यान और खराब नहीं होंगे ऊनी कपड़े

sweater washing tips 30 01 2026 1769758825

सर्दियों में स्वेटर और ऊनी जैकेट पहनना जितना आरामदायक होता है, उतना ही इन्हें साफ करना मुश्किल भी हो जाता है। हाथ से धोने पर कपड़े में झुर्रियां आ सकती हैं और ऊनी फाइबर भी कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप वॉशिंग मशीन का सही इस्तेमाल करें, तो स्वेटर न सिर्फ साफ होंगे बल्कि उनकी चमक और मुलायम बनावट भी बनी रहेगी।

ये भी पढ़े

माघ पूर्णिमा व्रत आज: स्नान-दान से खुलते हैं पुण्य के द्वार, जानिए इस पावन तिथि का धार्मिक महत्व और विधि

 

1. स्वेटर को उल्टा करके धोएं

ऊनी कपड़े धोते समय उन्हें हमेशा उल्टा करके वॉशिंग मशीन में डालें। इससे स्वेटर के रेशे एक-दूसरे से नहीं चिपकते और कपड़े लंबे समय तक अच्छे रहते हैं। अगर स्वेटर में जिप या बटन हैं, तो उन्हें बंद कर दें। साथ ही, काले और सफेद कपड़ों को अलग-अलग धोएं ताकि रंग फेड न हो।

2. ठंडे पानी का उपयोग करें

ऊनी कपड़े को गर्म पानी में धोने से लूज और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी का ऑप्शन चुनें। ठंडे पानी से कपड़े नरम रहते हैं और ऊनी रेशे मजबूत बने रहते हैं।

3. माइल्ड और लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल

ऊनी स्वेटर धोने के लिए हार्ड डिटर्जेंट से बचें। माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या वूलन डिटर्जेंट का उपयोग करें। यह कपड़े का रंग फीका नहीं होने देता और ऊनी फाइबर सुरक्षित रहते हैं।

4. सही वॉशिंग मोड चुनें

वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोने के लिए हमेशा वूलन मोड, जेंटल मोड या हल्का मोड चुनें। इस मोड में कपड़े धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से साफ होते हैं। इसके अलावा, कपड़े धोने के बाद इसे धूप में सीधा न सुखाएं, बल्कि छाया में सुखाना सबसे सुरक्षित है। इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने स्वेटर और ऊनी कपड़ों को लंबे समय तक नया जैसा रख सकते हैं।

ये भी पढ़े

IAS Story: यूपी के इस डीएम ने बदल दी सोच, सरकारी आंगनवाड़ी में बेटी का एडमिशन कर रची मिसाल

Spread the love

Relationship Red Flags
Lifestyle

क्या आप भी हैं अपने पार्टनर के लिए सिर्फ एक ऑप्शन? ये संकेत खोल देंगे राज

Relationship Red Flags : किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव पर टिकी होती है। लेकिन कई बार रिश्तों में ऐसा दौर भी आता है जब एक साथी दूसरे को अपनी प्राथमिकता की बजाय सिर्फ एक विकल्प की तरह देखने लगता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संकेतों को समय रहते […]

Spread the love
Read More
Mango Identification
Lifestyle

आम खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, बिना काटे पहचानें लंगड़ा, दशहरी और चौसा

Mango Identification : गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार छा जाती है। लेकिन आम खरीदते समय ज्यादातर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि सामने रखा आम लंगड़ा है, दशहरी है या फिर चौसा। भारत में आम की दर्जनों किस्में मिलती हैं, जिनमें लंगड़ा, दशहरी, चौसा, तोतापुरी और […]

Spread the love
Read More
Paper Cup Cancer Risk :
Lifestyle

क्या पेपर कप बन रहा है सेहत का दुश्मन? भोपाल CMHO ने जारी की चेतावनी

Paper Cup Cancer Risk : आजकल घर से बाहर चाय या कॉफी पीने के लिए पेपर कप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। कई लोग इसे प्लास्टिक कप की तुलना में सुरक्षित और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं। लेकिन हाल ही में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शोध संस्थानों की रिपोर्टों ने इस धारणा पर […]

Spread the love
Read More