उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभों की वसूली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Untitled 8 copy 32

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से रिटायरमेंट के बाद दिए गए लाभों की वसूली किए जाने के मामले में अहम राहत दी है। शुक्रवार को अवकाशकालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों से किसी भी प्रकार की वसूली पर रोक लगा दी।
मामले में रोडवेज से सेवानिवृत्त जगदीश प्रसाद पंत, राम सिंह और सुरेश मासीवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम में कई वर्षों तक संतोषजनक सेवा दी और विधिवत रूप से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद निगम की ओर से उन्हें सभी वैधानिक लाभ प्रदान किए गए। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि अब निगम अचानक उन्हें दिए गए सेवानिवृत्ति लाभों की वसूली के आदेश जारी कर रहा है, जो कि विभागीय नियमावली के साथ-साथ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों के भी विरुद्ध है। याचिका में यह भी तर्क दिया गया कि एक बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विधिसम्मत रूप से दिए गए लाभों की दोबारा वसूली नहीं की जा सकती।

याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि निगम का यह वसूली आदेश न केवल अवैध है, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण भी है, इसलिए इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए निगम द्वारा जारी रिकवरी आदेशों पर रोक लगा दी और याचिकाओं का निस्तारण कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से उत्तराखंड परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

Spread the love

Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More
BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More