उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ रुपए मंजूर

Untitled 7 copy 36

देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध निर्माण, आपदा राहत, सी.एम.घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ प्रदान करते हुए इन योजनाओं के लिए लगभग 195 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा “पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता“ (SASCI) योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माणाधीन सौंग बांध पेयजल परियोजना के अवस्थापना निर्माण कार्यों हेतु रू. 103.80 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही SASCI योजना के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अनुरक्षण मद हेतु रू. 73.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना और फॉरेंसिक वर्कस्टेशन बनाने की महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत सभी जनपदों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना हेतु रू. 04.83 करोड़ तथा फॉरेंसिक वर्कस्टेशन के लिए आवश्यक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं सॉल्यूशंस की खरीद हेतु रू. 4.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More